पंजाब सरकार ने गेहूं की खरीद के लिए प्रदेशभर की 1865 मंडियों में किए पुख्ता इंतजाम: खुड्डियाँ

पंजाब सरकार ने गेहूं की खरीद के लिए प्रदेशभर की 1865 मंडियों में किए पुख्ता इंतजाम: खुड्डियाँ

गेहूं की खरीद 1 अप्रैल से शुरू

चंडीगढ़, 31 मार्च:

पंजाब के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियाँ ने आज किसानों को भरोसा दिलाया कि 1 अप्रैल से शुरू हो रही गेहूं की खरीद के लिए पंजाब सरकार ने सभी मंडियों में पुख्ता प्रबंध किए हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने पंजाब की 1865 मंडियों और खरीद केंद्रों में व्यापक इंतजाम सुनिश्चित किए हैं, ताकि खरीद सीजन के दौरान किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

स गुरमीत सिंह खुड्डियाँ ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के लिए सुचारू खरीद प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आगे कहा कि सभी खरीद केंद्रों पर बिजली, छाया और पीने के स्वच्छ पानी जैसी सुविधाओं के उचित प्रबंध किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार किसानों के हितों की रक्षा और उन्हें उनकी फसल का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

कैबिनेट मंत्री ने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल मंडियों में लाने से पहले अपने आढ़तियों के माध्यम से ज़मीन की मैपिंग करवा लें, ताकि खरीद प्रक्रिया में किसी प्रकार की बाधा न आए। उन्होंने कहा कि किसान पूरी तरह सूखी फसल ही मंडियों में लेकर आएं, ताकि इसकी समय पर और सुचारू खरीद हो सके।

खुड्डियाँ ने कहा कि ज़मीन मालिक मंडी बोर्ड के पोर्टल “emandikaran-pb.in” पर जाकर अपनी ज़मीन की मैपिंग संबंधी विवरण को सत्यापित कर सकते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि व्यापक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने के लिए जे-फॉर्म धारक किसान अब अपनी संबंधित मार्केट कमेटी से संपर्क कर आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के लिए पंजीकरण करवा सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खरीद प्रक्रिया से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए किसान अपनी संबंधित मार्केट कमेटी के सचिव से संपर्क कर सकते हैं या पंजाब मंडी बोर्ड के पोर्टल पर जा सकते हैं।

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More