पंजाब सरकार अगली फ़सल पक कर मंडी में आने तक बाढ़ प्रभावित किसानों के साथ खड़ी है – डॉ. बलबीर सिंह

कार्यालय जिला लोक संपर्क अधिकारी, फ़ाज़िल्का

 

 

पंजाब सरकार अगली फ़सल पक कर मंडी में आने तक बाढ़ प्रभावित किसानों के साथ खड़ी है – डॉ. बलबीर सिंह

 

गाँव झंगड़ भैणी में डीएमसी के सहयोग से लगे मेडिकल कैंप में पहुँचे पंजाब के स्वास्थ्य मंत्री

 

कहा, हर संभव मदद उपलब्ध करवाएगी पंजाब सरकार

 

 

फ़ाज़िल्का, 19 सितम्बर:

पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज अंतरराष्ट्रीय सीमा के नज़दीक बसे गाँव झंगड़ भैणी में डीएमसी लुधियाना के सहयोग से लगाए गए विशेष मेडिकल कैंप में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार अगली फ़सल की बुवाई से लेकर फ़सल पककर मंडी में आने तक बाढ़ प्रभावित किसानों के साथ खड़ी रहेगी और उन्हें हर मदद उपलब्ध करवाएगी।

 

उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से बीमारियों की रोकथाम के लिए निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं तथा विशेषज्ञ डॉक्टरों को भी प्रभावित गाँवों में भेजा जा रहा है। आज के कैंप में डीएमसी की विशेषज्ञ टीम पहुँची है। प्रभावित क्षेत्रों में मच्छरों के फैलाव को रोकने के लिए लगातार फॉगिंग की जा रही है और पीने का साफ पानी पहुँचाने के निर्देश दिए गए हैं। ज़िले में नई फॉगिंग मशीनें भी उपलब्ध कराई गई हैं। दवाइयाँ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

 

स्वास्थ्य मंत्री ने लोगों से अपील की कि किसी भी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए विभाग की हेल्पलाइन 104 पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कठिन समय जीवन में आते रहते हैं, लेकिन मानसिक रूप से कमजोर होकर कोई गलत कदम नहीं उठाना चाहिए। किसी भी परेशानी की स्थिति में सरकार को अवगत कराएं, हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर उन्होंने गाँव में आम आदमी क्लिनिक खोलने की घोषणा भी की।

 

फ़ाज़िल्का के विधायक श्री नरिंदर पाल सिंह सवना ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार ने बीते दिनों में बाढ़ प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी है और यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कच्चे पट्टेदार किसानों को भी मुआवज़ा मिलेगा और गिरदावरी का काम तेज़ी से किया जा रहा है। उन्होंने कैंप में पहुँची डीएमसी की टीम का धन्यवाद भी किया। इस विशेष मेडिकल कैंप का लाभ आसपास के आधा दर्जन गाँवों के निवासियों ने उठाया।

 

इस मौके पर बल्लुआणा के विधायक श्री अमनदीप सिंह गोल्डी मुसाफ़िर के साथ विशेष तौर पर पहुँचे बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने भी ग्रामीणों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पंजाब देश का वह राज्य है जो हर आपदा में देश के साथ खड़ा होता है और आज पूरा देश पंजाब के साथ खड़ा है। उन्होंने पंजाबियों की इस भावना को सलाम किया और प्रार्थना की कि पंजाब जल्द ही अपने सामान्य जीवन में लौट आएगा।

 

इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार, सहायक सिविल सर्जन डॉ. रोहित गोयल, एसएमओ डॉ. अर्पित गुप्ता, डॉ. निशांत सेतिया सहित स्वास्थ्य विभाग और डीएमसी लुधियाना के डॉक्टरों की टीम मौजूद रही। डॉ. विपन कुमार, डॉ. जसनीत कौर, डॉ. स्टिफ़न, डॉ. सागर, डॉ. रुपेश कुमार, डॉ. अभिनव, डॉ. आशीमा, डॉ. गुरमीत, डॉ. अनुज कुमार, डॉ. प्रदुमन सिंह और डॉ. मनीष कुमार ने सेवाएँ दीं।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More