पंजाब विधानसभा सत्र में संकेत भाषा की आज से हुई सफल शुरुआत: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब विधानसभा सत्र में संकेत भाषा की आज से हुई सफल शुरुआत: डॉ. बलजीत कौर

 

पंजाब बना देश का पहला राज्य जिसने विधानसभा के अहम मुद्दों को संकेत भाषा में प्रसारित किया

 

चंडीगढ़, 21 मार्च:

 

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि आज से शुरू हुए 16वें पंजाब विधानसभा सत्र में पंजाब के राज्यपाल के अभिभाषण को संकेत भाषा में भी सफलतापूर्वक प्रसारित किया गया है।

 

इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि आज से शुरू हुए पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान महत्वपूर्ण वैधानिक गतिविधियों को संकेत भाषा में प्रसारित करने वाला पंजाब देश का पहला राज्य बन गया है।

 

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने आगे कहा कि विधानसभा में पंजाब के राज्यपाल के अभिभाषण को संकेत भाषा में प्रसारित करना मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार की अनूठी पहल है। उन्होंने कहा कि पंजाब विधानसभा के महत्वपूर्ण मुद्दों को संकेत भाषा में शुरू करने से उन लोगों को सरकार की नीतियों और राजनीतिक गतिविधियों की जानकारी मिलेगी, जो बोलने और सुनने में असमर्थ हैं।

 

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि पंजाब विधानसभा के महत्वपूर्ण मुद्दों को संकेत भाषा में प्रसारित करने के लिए उन्होंने पंजाब विधानसभा के स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां को सिफारिश की थी। विधानसभा स्पीकर द्वारा उनकी इस सिफारिश को स्वीकार करते हुए आज से पंजाब विधानसभा के अहम मुद्दों को संकेत भाषा में भी प्रसारित किया गया है।

 

डॉ. बलजीत कौर ने इस पहल को लागू करने में किए गए प्रयासों के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान और पंजाब विधानसभा स्पीकर स कुलतार सिंह संधवां का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के इस फैसले के लागू होने से सुनने और बोलने में असमर्थ व्यक्तियों को सरकार की गतिविधियों की जानकारी मिलेगी और उन्हें राज्य सरकार के विकास में पूरी तरह से सहभागी बनाया जा सकेगा।

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More