पंजाब राज्य के अनुसूचित जाति के छात्रों के छात्रवृत्ति से संबंधित मामले लोकसभा में उठाऊंगा: मीत हेयर

पंजाब राज्य के अनुसूचित जाति के छात्रों के छात्रवृत्ति से संबंधित मामले लोकसभा में उठाऊंगा: मीत हेयर

मीत हेयर द्वारा एस.सी. कमीशन के चेयरमैन से मुलाकात

 

चंडीगढ़, 28 अप्रैल:

 

पंजाब राज्य के अनुसूचित जाति के छात्रों के छात्रवृत्ति से संबंधित मामले लोकसभा में उठाऊंगा। यह बात आज यहां संगरूर लोकसभा क्षेत्र से सांसद गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज यहां पंजाब राज्य के अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन स जसवीर सिंह गढ़ी के साथ मुलाकात के दौरान कही।

श्री मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के अनुसूचित जाति के लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और लगातार इस दिशा में काम कर रही है।

मुलाकात के दौरान एस.सी. कमीशन के चेयरमैन स जसवीर सिंह गढ़ी से बातचीत करते हुए श्री मीत हेयर ने कहा कि पिछली सरकारों की गलतियों के कारण राज्य के लाखों अनुसूचित जाति के छात्रों को समय पर छात्रवृत्ति नहीं मिली, जिसके कारण उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार की गलत नीतियों के कारण छात्रवृत्ति योजना का लाभ लेने वाले छात्रों की संख्या 3 लाख से घटकर 60 हजार रह गई थी, जो कि मौजूदा सरकार के प्रयासों के कारण फिर से 2 लाख के करीब हो गई है।

स गढ़ी ने इस मौके पर श्री मीत हेयर को पंजाब राज्य के अनुसूचित जाति आयोग के कामकाज से अवगत कराया।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान हासिल किया

स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More