पंजाब में एस.आई.आर.- आज कुछ अखबारों में छपी खबर के संबंध में

सूचना और लोक संपर्क विभाग, पंजाब

 

 

 

पंजाब में एस.आई.आर.- आज कुछ अखबारों में छपी खबर के संबंध में

 

 

 

चंडीगढ़, 14 सितंबर:

 

 

 

मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय पंजाब ने बताया है कि पंजाब में वोटर सूची के विशेष संक्षिप्त संशोधन (एस.आई.आर.) की समय-सारणी भारतीय चुनाव आयोग (ई.सी.आई.) द्वारा घोषित नहीं की गई है और मीडिया के कुछ हिस्सों में आई खबर सिर्फ अनुमान वाली है और इसे अनदेखा किया जाना चाहिए।

 

 

 

एक प्रवक्ता ने बताया कि हालांकि, चुनाव आयोग के निर्देशों अनुसार सभी राज्यों में ऑल इंडिया स्तर पर तैयारियां चल रही हैं और पंजाब में भी की जा रही हैं, जिसमें पिछली वोटर सूची के वोटरों और नवीनतम वोटर सूची में मौजूदा वोटरों की तुलना शामिल है।

 

 

 

 

उन्होंने आगे कहा कि चुनाव आयोग राज्यों में असली समय-सारणी का ऐलान करने से पहले सभी कारकों को ध्यान में रखेगा। इसलिए, मीडिया दोस्तों से विनती की जाती है कि वे ऐसी कोई भी अनुमान वाली खबरें देने से गुरेज करें।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More