पंजाब पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा की तैयारी आज से शुरू

पंजाब पुलिस भर्ती के लिए शारीरिक परीक्षा की तैयारी आज से शुरू

– पटियाला, बरनाला, मलेरकोटला और संगरूर के युवा कैंप में ले सकते हैं भाग : ट्रेनिंग अफसर

 

नाभा/पटियाला, 29 जून:

पटियाला जिले के नाभा सब-डिवीजन में स्थित सी-पाईट कैंप में पंजाब पुलिस की फिजिकल टेस्ट (शारीरिक परीक्षा) की तैयारी के लिए कैंप 30 जून, सोमवार से शुरू किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते हुए ट्रेनिंग अफसर यादविंदर सिंह ने बताया कि इस कैंप में पटियाला सहित बरनाला, मलेरकोटला और संगरूर जिलों के युवा भाग ले सकते हैं।

 

उन्होंने बताया कि वे युवा जिन्होंने पंजाब पुलिस की भर्ती के लिए लिखित परीक्षा दी थी और अपना परिणाम देख चुके हैं, वे इस कैंप में आकर पंजीकरण करवा सकते हैं और शारीरिक परीक्षा की तैयारी शुरू कर सकते हैं।

 

यादविंदर सिंह ने बताया कि सी-पाईट पंजाब सरकार का संस्थान है, जहां प्रशिक्षण के लिए कोई फीस नहीं ली जाती, बल्कि आवास और भोजन की सुविधा भी नि:शुल्क प्रदान की जाती है। यहां योग्य पीटीआई प्रशिक्षकों द्वारा शारीरिक परीक्षा की विशेष तैयारी करवाई जाती है।

 

युवाओं से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि वे जल्द से जल्द इस कैंप का हिस्सा बनें, क्योंकि विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा दी जाने वाली यह ट्रेनिंग शारीरिक परीक्षा पास करने में उन्हें बड़ी मदद प्रदान करेगी।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More