पंजाब पुलिस की मुस्तैद एवं निरंतर पैरवी स्वरूप आईएसआई-समर्थित बी.के.आई. का गुर्गा हैपी पासिया अमेरिका में गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की मुस्तैद एवं निरंतर पैरवी स्वरूप आईएसआई-समर्थित बी.के.आई. का गुर्गा हैपी पासिया अमेरिका में गिरफ्तार

– मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की आतंकवाद के विरुद्ध जीरो-टॉलरेंस पहुंच के कारण मिली सफलता

– अमेरिका और भारत के बीच शानदार अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सूचना के आदान -प्रदान के परिणामस्वरूप हुई गिरफ्तारी: डीजीपी गौरव यादव

– पाकिस्तान-आधारित आतंकवादी हरविंदर रिंदा का निकट सहयोगी हैपी पासिया, अमेरिका से रचता था हमलों की साजिश: डीजीपी गौरव यादव

– पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के समक्ष मामला उठाकर पासिया के प्रत्यर्पण संबंधी प्रक्रिया की शुरू

चंडीगढ़, 18 अप्रैलः

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर आतंकवाद के विरुद्ध चल रही जंग में पंजाब पुलिस की मुस्तैद एवं निरंतर पैरवी के फलस्वरूप हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी पासिया, जो कि पाकिस्तान-आईएसआई समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) का अमेरिका आधारित मुख्य संचालक है और पाकिस्तान-आधारित आतंकवादी हरविंदर रिंदा का निकट सहयोगी है, को सैक्रामेंटो, अमेरिका में गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता मिली है।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने इसे एक बड़ी सफलता करार देते हुए कहा, ‘अमेरिकी अथॉरिटियों के द्वारा हैपी पासिया को हिरासत में लेने की घोषणा करने से आज आईएसआई-समर्थित आतंकवादी नेटवर्क पर शिकंजा कसने में एक बड़ा मील का पत्थर स्थापित किया गया है। यह अमेरिका और भारत के बीच शानदार अंतरराष्ट्रीय सहयोग और सूचना के आदान-प्रदान का परिणाम है।’ उन्होंने बताया कि पंजाब पुलिस द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के साथ निरंतर रूप से गुप्त जानकारी साझा की जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) और यू.एस. इमिग्रेशन एंड कस्टम्स एनफोर्समेंट ने 17 अप्रैल, 2025 को कैलिफोर्निया के सैक्रामेंटो में हैपी पासिया को गिरफ्तार किया।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि अमृतसर के गांव पासिया के रहने वाले हैपी पासिया ने आपराधिक गतिविधियों की शुरुआत गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरीया और उसके अमेरिका स्थित साथियों के साथ की थी। बाद में, हैपी पासिया पाकिस्तान से समर्थन प्राप्त आईएसआई की सीधी अगुवाई में काम करने वाले पाकिस्तान आधारित आतंकवादी हरविंदर रिंदा का प्रमुख साथी बन गया।

उन्होंने कहा कि हैपी पासिया पंजाब में आईएसआई-समर्थित आतंकवादी मॉड्यूलों का प्रमुख हैंडलर था और 2023-2025 के बीच राज्य भर में सुनियोजित हत्याओं (टारगेट किलिंग), पुलिस स्टेशनों पर ग्रेनेड हमले और जबरन वसूली आदि में उसकी अहम भूमिका रही है।

डीजीपी ने कहा, ‘हमारी जांच में सितंबर 2024 के बाद राज्य में हुई अधिकांश आतंकवादी वारदातों में हैपी पासिया की सीधी शमूलीयत पाई गई है।’ उल्लेखनीय है कि पासिया अमेरिका में बैठकर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देता था और युवाओं को पैसे और नशे के बदले बहला-फुसला कर इन कार्रवाइयों को अंजाम देता था।

डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस ने हैपी पासिया द्वारा शुरू किए गए सभी आतंकवादी मॉड्यूल को बारीकी से ट्रैक किया है और उन्हें सफलतापूर्वक नष्ट किया। उन्होंने यह भी कहा कि पासिया की गतिविधियों के बारे में एक व्यापक डोजियर केंद्रीय एजेंसियों को, जो आगे अमेरिकी अथॉरिटियों के साथ साझा किया गया था, जिससे उसकी गिरफ्तारी संभव हो पाई। उन्होंने कहा, ‘पंजाब पुलिस ने कानून के अनुसार पासिया की भारत प्रत्यर्पण के लिए प्रक्रिया शुरू करने हेतु केंद्रीय एजेंसियों के समक्ष मामला पहले ही उठाया है।’

डीजीपी गौरव यादव ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि अपराधी कितना भी शातिर हो, लेकिन एक न एक दिन उसे कानून का सामना करना ही पड़ता है। उन्होंने दोहराया कि पंजाब पुलिस राज्य को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद और दृढ़ है।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More