पंजाब के स्कूल 3 सितंबर तक रहेंगे बंद: हरजोत सिंह बैंस

पंजाब के स्कूल 3 सितंबर तक रहेंगे बंद: हरजोत सिंह बैंस

चंडीगढ़, 31 अगस्त :

पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री स हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि बाढ़ की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त और निजी स्कूल 3 सितंबर, 2025 तक बंद रहेंगे।

उन्होंने कहा कि यह फ़ैसला मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के निर्देशों के अनुसार लिया गया है, ताकि इस चुनौतीपूर्ण समय में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाढ़ के प्रभाव को कम करने और जन कल्याण सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे इस कठिन समय में अपने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और निर्देशों का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही उन्होंने शिक्षकों को ज़िला प्रशासन से संपर्क बनाए रखते हुए ज़रूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए कहा।

———

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More