पंजाब के लिए गौरव और हौसले की उड़ान: माई भागो इंस्टीट्यूट की तीन कैडेट भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त कीं

पंजाब के लिए गौरव और हौसले की उड़ान: माई भागो इंस्टीट्यूट की तीन कैडेट भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त कीं

 

अमन अरोड़ा ने कैडेटों को शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी और वायु सेना में उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं

 

चंडीगढ़, 14 जून:

 

अपनी शानदार उपलब्धियों को जारी रखते हुए, पंजाब सरकार के माई भागो आर्म्ड फोर्सेज प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट (ए.एफ.पी.आई.) फॉर गर्ल्स, एस.ए.एस. नगर (मोहाली) की तीन पूर्व कैडेट – हरनूर सिंह, कृति एस बिष्ट और अलीशा – को आज एयर फोर्स एकेडमी, डुंडीगल (हैदराबाद) से सफलतापूर्वक पास आउट होने पर भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन प्राप्त हुआ है। उन्हें एक प्रभावशाली पासिंग आउट परेड में कमीशन दिया गया, जिसका निरीक्षण वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह, पी.वी.एस.एम., ए.वी.एस.एम. द्वारा किया गया।

 

यह उल्लेखनीय है कि फ्लाइंग ऑफिसर हरनूर सिंह और अलीशा को शिक्षा शाखा में कमीशन मिला है, जबकि फ्लाइंग ऑफिसर कृति एस बिष्ट को वायु सेना की प्रशासन शाखा में फ्लाइट कंट्रोलर के रूप में कमीशन मिला है।

 

फ्लाइंग ऑफिसर हरनूर सिंह पठानकोट के रहने वाले श्री विक्रम सिंह बैंस की बेटी हैं, जो एक सरकारी स्कूल में प्रिंसिपल हैं। फ्लाइंग ऑफिसर कृति एस. बिष्ट के पिता श्री शक्ति शरण सिंह पी.ए.सी.एल., नंगल में वरिष्ठ इंजीनियर हैं। फ्लाइंग ऑफिसर अलीशा के पिता श्री सुनील दत्त, जो जालंधर से संबंध रखते हैं, एक निजी स्कूल में शिक्षक हैं।

 

इन महिला कैडेटों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर बधाई देते हुए, पंजाब के रोजगार सृजन, कौशल विकास और प्रशिक्षण मंत्री श्री अमन अरोड़ा ने कहा कि उनकी सफलता पंजाब की अन्य बेटियों को रक्षा सेवाओं में करियर बनाने के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार उन लड़कियों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है जो रक्षा सेवाओं में कमीशंड अधिकारी के रूप में शामिल होने का लक्ष्य रखती हैं। यह उल्लेखनीय है कि पंजाब सरकार ने जुलाई, 2023 में माई भागो इंस्टीट्यूट में लड़कियों के लिए एन.डी.ए. प्रिपरेटरी विंग भी स्थापित किया था, जिसका दूसरा बैच इस समय प्रशिक्षण ले रहा है।

 

माई भागो इंस्टीट्यूट के निदेशक मेजर जनरल जसबीर सिंह संधू, ए.वी.एस.एम. (सेवानिवृत्त) ने इन तीनों कैडेटों को फ्लाइंग ऑफिसर के रूप में कमीशन मिलने पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि राज्य सरकार के सशस्त्र बलों में अधिक लड़कियों को शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करने के प्रयासों को और बढ़ावा देगी। उन्होंने भारतीय वायु सेना में कमीशंड अधिकारी के रूप में शामिल होने वाली कैडेटों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More