पंजाब की आप सरकार द्वारा जल वितरण के मामले में की जा रही राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण – नायब सिंह सैनी

पंजाब की आप सरकार द्वारा जल वितरण के मामले में की जा रही राजनीति दुर्भाग्यपूर्ण – नायब सिंह सैनी

 

 

 

गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए पंजाब को मानवता के आधार पर पानी को नहीं रोकना चाहिए

 

 

 

आप को दिल्ली की हार बर्दाश्त नहीं हो रही, इसलिए पंजाब में राजनीति चमकाने के लिए पानी पर राजनीति कर रहे

 

 

 

पंजाब हमारा बड़ा भाई है, आप पार्टी घटिया राजनीति करके दोनों प्रांतों में द्वेष पैदा न करें- नायब सिंह सैनी

 

 

 

चंडीगढ़, 1 मई – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा जल वितरण के मामले में की जा रही राजनीति को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि यह पीने के पानी का विषय है, इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। पंजाब तो गुरुओं की भूमि है, श्री भगवंत मान को गुरुओं की शिक्षाओं से प्रेरणा लेते हुए मानवता के आधार पर पानी को रोकना नहीं चाहिए। पंजाब हमारा बड़ा भाई है, और उसके द्वारा छोटे भाई हरियाणा के पानी को रोकना गलत है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने आज पंचकूला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि इनसे (आम आदमी पार्टी) दिल्ली की हार बर्दाश्त नहीं हो रही। इन्होंने दिल्ली के लोगों को भी सपने दिखाए थे, वहां भी लोगों ने इन्हें सत्ता से बाहर कर दिया। अब ये लोग सोच रहे हैं कि पंजाब में अपनी इज्जत बचा लें, लेकिन यहां भी नहीं बचेगी।

 

 

 

श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें पानी के मामले पर घटिया राजनीति नहीं करनी चाहिए। बल्कि व पंजाब सूबे के विकास के लिए काम करें। पंजाब के लोगों ने इन्हें जनादेश दिया है। पंजाब के लोगों को जो अपेक्षाएं आपसे थी, उनके हित में काम करें।

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पहले तो इन्होंने किसानों पर लाठियां चलवाई। मैंने बार-बार कहा कि किसान तो देश के लोगों का पेट भरने का काम करते हैं, ये मेहनतकश लोग हैं। लेकिन फिर भी इन पर लाठियां चलवाई।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिंचाई के पानी की बात नहीं है, यह केवल पेयजल की बात है। हमारी संस्कृति में है और गुरुओं से भी हमने सीखा है कि किसी अनजान व्यक्ति को भी हम पानी पिलाकर उसका स्वागत करते हैं। हमारी संस्कृति ऐसी है कि अगर पंजाब प्यासा रहता है तो हम अपने हिस्से का पानी काटकर भी पंजाब के लोगों को दे देंगे। उन्होंने कहा कि आज तक के इतिहास में पीने के पानी को लेकर कभी भी कोई विवाद नहीं हुआ। लेकिन क्योंकि अब पंजाब में चुनाव आने वाले हैं, इसलिए ये लोग राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग इस राजनीति को समझ रहे है।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अभी 2 महीने के बाद बरसात शुरू हो जाएगी, उस समय बारिश का पानी पाकिस्तान में चला जाएगा, जो हमारे निहत्थे लोगों को मार रहा है, हम उनको पानी क्यों दें। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अपनी राजनीति को चमकाने के लिए दिल्ली चुनाव के दौरान भी अरविंद केजरीवाल ने यमुना के पानी में जहर मिलाने की बात कही थी और अब श्री भगवंत मान जो बोल रहे हैं, उसके पीछे भी अरविंद केजरीवाल ही है। इसलिए मैं, मान साहब को सतर्क कर रहा हूं।

 

उन्होंने कहा कि अप्रैल, मई और जून माह के दौरान एक्स्ट्रा पानी मिलता है, क्योंकि गर्मी होती है। आबादी लगातार बढ़ रही है, इसलिए पानी की मांग भी लगातार बढ़ रही है। एनसीआर का एरिया देखें तो वहां आज बहुत इंडस्ट्री आ गई है। 2011 का एसईसीसी डाटा के मुकाबले दो गुना आबादी की संख्या बढ़ गई है। श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि वर्ष 2022, 2023 और 2024 में कभी भी यह पानी नहीं रोका गया और अप्रैल, मई और जून में 9000 क्यूसेक पानी हर वर्ष देते थे। इसमें से दिल्ली को 500 क्यूसेक, राजस्थान को 800 क्यूसेक और पंजाब को 400 क्यूसेक पानी मिलता है। बचे हुए पानी में से हरियाणा अपनी जरूरतें पूरी करता है।

 

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि मैं और श्री भगवंत मान साधारण परिवारों के बच्चे हैं। हम दोनों ही जानते हैं कि कैसे हमारी माताएं सिर पर मटका रखकर कई-कई किलोमीटर दूर से पानी लाती थीं। इसलिए उन्हें पीने के पानी पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। मैं श्री भगवंत मान से निवेदन करूंगा कि वे किसी की बातों में न आएं और अपने विवेक से काम करें। पंजाब के लोगों ने आपको जो जनादेश दिया है, उस जनादेश का सम्मान करें और हरियाणा व पंजाब के बीच द्वेष पैदा न करे।

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More