पंचायत सदस्यों को ‘ग्लूकोमा सप्ताह’ प्रति किया जागरूक
सरपंचों व पंचों के सहयोग से गांवों में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाएंगी: बीईई सुशील कुमार
ग्लूकोमा से बचाव के लिए समय पर जाँच और उपचार जरूरी: बीईई सुशील कुमार
11 मार्च () फ़ाज़िल्का: आम लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के सपने को आगे बढ़ाते हुए, पंजाब स्वास्थ्य विभाग 15 मार्च, 2025 तक ‘विश्व ग्लूकोमा सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसलिए अधिक से अधिक लोगों को आंखों की जांच के लिए अस्पताल भेजा जाना चाहिए ताकि समय पर इलाज शुरू हो सके। उक्त बात आज पंचायत ब्लॉक खुइयाँ सरवर की ओर से विभिन्न गाँवों के सरपचों व पंचों की तीन दिवसीय जागरूकता ट्रेनिंग में ब्लॉक मास मीडिया इंचार्ज सुशील कुमार ने उपस्तिथ को संबोधित करते हुए कहे।
उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत पंजाब स्वास्थ्य विभाग इस सप्ताह के दौरान जिला अस्पतालों, सब-डिविजनल अस्पतालों, सीएचसी और सरकारी मेडिकल कॉलेजों में मुफ्त ग्लूकोमा जांच शिविर लगाएगा ताकि ग्लूकोमा से पीड़ित लोगों की पहचान की जा सके और इस बीमारी का समय रहते इलाज किया जा सके।
उन्होंने कहा, “किसी को भी ग्लूकोमा हो सकता है, लेकिन कुछ लोगों में इसका जोखिम अधिक होता है, जैसे 60 वर्ष से अधिक आयु के लोग, पारिवारिक इतिहास, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, निकट दृष्टि दोष जैसी चिकित्सीय स्थितियां, तथा लम्बे समय से कॉर्टिकोस्टेरॉइड दवाएं, विशेषकर आंखों की बूंदें लेने वाले लोग।” आंख में चोट लगने के कारण भी ग्लूकोमा हो सकता है। “शीघ्र पहचान और सावधानीपूर्वक उपचार से अधिकांश लोगों की दृष्टि को बचाया जा सकता है।”
उन्होंने बताया कि इसलिए जोखिम वाले लोगों और 40 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को हर दो से तीन साल में अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए और 65 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को हर छह महीने में अपनी आंखों की जांच करानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सीएचसी खुईखेड़ा पर रोजाना शिविर लगाया जा रहा है जिसमें आशा कार्यकर्ताओं को कहा गया है कि वे ज्यादा से ज्यादा लोगों को शिविर में भेजें ताकि वे अपनी आंखों की जांच करा सकें।
इस बीच, उन्होंने पंचायत सदस्यों जो कहा कि वह आम जनता को भी इस सप्ताह आयोजित किए जा रहे निःशुल्क नेत्र जांच शिविर में अपनी आंखों की जांच करवाने तथा ग्लूकोमा की रोकथाम में योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर बीईई सुशील कुमार, एसआईआरडी मोहाली से गुरविंदर सिंह सहित विभिन्न गांवों से सरपंच, पंच भी उपस्थित थे।