पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने गांव कैदूपुर में गेहूं के जले अवशेष का जायजा लिया

पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने गांव कैदूपुर में गेहूं के जले अवशेष का जायजा लिया

स्वास्थ्य मंत्री अपने वेतन से कराएंगे हादसे में झुलसे मजदूर का बेहतर इलाज – सौंद

कहा, पंजाब सरकार किसानों और खेत मजदूरों के साथ खड़ी

नाभा, भादसों, 27 अप्रैलः

पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने आज शाम नाभा ब्लॉक और पटियाला के ग्रामीण क्षेत्र के गांव कैदूपुर में पहुंचकर बीती शाम दो किसानों के करीब 16 एकड़ गेहूं के अवशेष में आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लिया। इस मौके पर उनके साथ डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव और एस.डी.एम नाभा डॉ. इसमत विजय सिंह भी मौजूद थे।

इस दौरान स. सौंद ने किसान मनजीत सिंह, जिनके 14 एकड़ रकबे में और कुलविंदर सिंह, जिनके 4 एकड़ रकबे में अवशेष जला है, सहित इस हादसे में झुलसे अजनौदा खुर्द के निवासी खेत मजदूर दियाल सिंह के परिवार के सदस्यों को भरोसा दिलाया कि पंजाब सरकार किसानों और खेत मजदूरों के साथ खड़ी है और उनके हुए नुकसान की भरपाई की जाएगी और मजदूर का इलाज कराया जाएगा।

श्रम, पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों, निवेश प्रोत्साहन, उद्योग और वाणिज्य तथा आतिथ्य विभागों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने बताया कि उन्हें स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए अपने हलके के गांववासियों से मिलने के लिए कहा था, क्योंकि वे युद्ध नशों विरूद्ध मुहिम का जायजा लेने सीमावर्ती क्षेत्र के दौरे पर गए हुए थे। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि खेत मजदूर का बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाएगा और वह उसके इलाज के लिए अपनी तनख्वाह से खर्च अदा करेंगे। इसके अलावा किसानों को पराली/तुड़ी का प्रबंधन भी करके दिया जाएगा।

तरुनप्रीत सिंह सौंद ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं प्राकृतिक होती हैं लेकिन पंजाब सरकार द्वारा इनकी रोकथाम के लिए तत्परता से कदम उठाए जाते हैं। जैसे कि कैदूपुर की घटना के बारे में उन्हें गांव के किसानों, सरपंच और नंबरदार ने बताया है कि फायर ब्रिगेड तुरंत घटना स्थल पर पहुंच गई थी, जिससे और बड़े नुकसान का बचाव हो गया। उन्होंने कहा कि मौसम में अचानक बदलाव आने के कारण गर्म हवाएं चल रही हैं और आग लगने की घटनाएं घटित होती हैं, लेकिन प्रशासन पूरी तरह चौकस है ताकि कोई जान-माल का नुकसान न हो।

इस मौके पर नजीत सिंह और कुलविंदर सिंह सहित गांव के नंबरदार कुलदीप सिंह ने पंजाब सरकार द्वारा तुरंत उनकी सुध लेने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि जहां कैबिनेट मंत्री सौंद खुद पहुंचे हैं, वहीं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने मजदूर दियाल सिंह के इलाज के लिए भी तुरंत हिदायतें जारी कीं।

इस दौरान आज स्वास्थ्य मंत्री के पी.ए. जय शंकर, बलविंदर सैनी, सुरेश राय, जगदीप सिंह सरपंच धंगेड़ा, कुलदीप सिंह नंबरदार, हरजीत सिंह कैदूपुर, पप्पू सिंह सरपंच कैदूपुर और अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

फोटो कैप्शन – पंजाब के ग्रामीण विकास और पंचायत मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद पटियाला के ग्रामीण क्षेत्र के गांव कैदूपुर में गेहूं के अवशेष में आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लेते हुए। उनके साथ डिप्टी कमिश्नर डॉ. प्रीति यादव और एस.डी.एम नाभा डॉ. इसमत विजय सिंह भी मौजूद थे।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More