निर्माण के तीन महीने बाद ही टूटी संगतपुरा रोड, सांसद गुरजीत औजला ने की विजिलेंस इंक्वायरी की मांग

निर्माण के तीन महीने बाद ही टूटी संगतपुरा रोड, सांसद गुरजीत औजला ने की विजिलेंस इंक्वायरी की मांग
अमृतसर। सांसद गुरजीत सिंह औजला ने अमृतसर से संगतपुरा होते हुए फतेहगढ़ चूड़ियां तक जाने वाली सड़क निर्माण की विजिलेंस जांच की मांग की है।  यह सड़क महज तीन महीने पहले ही बनकर तैयार हुई थी और अब इसका पर पैच वर्क किया जा रहा है। संसद गुरजीत सिंह औजला ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार केवल लोगों के पैसों को बर्बाद कर रही है।
यह सड़क कामरेड शोहन सिंह जोश मार्ग के नाम से भी जानी जाती है। पंजाब सरकार ने 15 साल बाद इस सड़क का निर्माण करवाया था। सड़क को 18 से 33 फीट तक चौड़ा किया गया था। नई सड़क बनने से लोगों को राहत मिली थी। लेकिन अब यह जगह-जगह से टूट रही है।
सांसद औजला ने कहा कि फतेहगढ़ चूड़ियां रोड अमृतसर और भारत-पाकिस्तान सीमा के पास स्थित डेरा बाबा नानक शहर के बीच एक महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है। यह 24 किलोमीटर लंबा मार्ग अमृतसर और गुरदासपुर जिलों को जोड़ता है, जिससे इसकी तेजी से हो रही गिरावट उन हजारों यात्रियों के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है जो रोजाना इस पर निर्भर रहते हैं
सांसद औजला ने बताया कि सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है। बजरी-पत्थर के मिश्रण की परत भी मानकों के अनुरूप नहीं है। सड़क चौड़ीकरण के दौरान कई जगह बिजली के खंभे और पेड़ों को नहीं हटाया गया।
पहले इस सड़क की हालत खस्ता थी। इस वजह से कई दुर्घटनाएं होती थीं। कई लोगों की जान भी गई। अब सड़क पर पैच वर्क किया जा रहा है। सांसद का कहना है कि यह जनता के पैसे की बर्बादी है। उन्होंने मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों को सजा मिलनी चाहिए। विजिलेंस जांच की जानी चाहिए और सरकार को इस मामले में जवाबदेही तय करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार यूं ही जनता के पैसे को बर्बाद नहीं कर सकती इसीलिए इस मामले को गंभीरता से लें और जनता को जवाब दें।

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More