नशों विरुद्ध’ के 132वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 116 नशा तस्कर गिरफ़्तार; 4. 5 किलो हेरोइन बरामद

युद्ध नशों विरुद्ध’ के 132वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 116 नशा तस्कर गिरफ़्तार; 4. 5 किलो हेरोइन बरामद

नशा छुड़ाने संबंधी यत्नों के हिस्से के तौर पर पंजाब पुलिस ने 75 व्यक्तियों को नशा छोड़ने का इलाज लेने के लिए राज़ी किया

 

चंडीगढ़, 11 जुलाई

 

राज्य में से नशों के मुकम्मल ख़ात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरु किये गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 132वें दिन पंजाब पुलिस ने आज 116 नशा तस्करों को गिरफ़्तार करके उनके कब्ज़े में से 4.5 किलो हेरोइन और 1 किलो अफ़ीम बरामद की है। इससे सिर्फ़ 132 दिनों के अंदर गिरफ़्तार किये गए कुल नशा तस्करों की संख्या 21,495 हो गई है।

 

यह आपरेशन डायरैक्टर जनरल आफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक ही समय चलाया गया।

 

ज़िक्रयोग्य है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमीशनरों, डिप्टी कमीशनरों और एस. एस. पीज को पंजाब को नशा मुक्त राज्य बनाने के हुक्म दिए हैं। पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध जंग की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के नेतृत्व अधीन 5 सदस्यीय कैबिनेट सब कमेटी भी बनाई गई है।

 

आपरेशन के विवरण देते हुये स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 86 गज़टिड अधिकारियों की निगरानी अधीन 1300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों के सम्मिलन वाली 180 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 459 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते राज्य भर में 85 ऐफआईआरज़ दर्ज की गई। उन्होंने आगे कहा कि दिन भर चले इस आपरेशन के दौरान पुलिस टीमों ने 459 शक्की व्यक्तियों की जांच भी की।

 

स्पैशल डीजीपी ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा राज्य में से नशों के ख़ात्मे के लिए तीन-आयामी रणनीति – इनफोरसमैंट, डी- एडिकशन और प्रीवैंशन (ईडीपी) – लागू की गई है और पंजाब पुलिस ने इस रणनीति के हिस्से के तौर पर 75 व्यक्तियों को नशा छोड़ने और पुनर्वास का इलाज लेने के लिए राज़ी किया है।

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More