नशों के विरुद्ध युद्ध का 135वां दिन: 109 तस्कर गिरफ्तार, 2.7 किलो हेरोइन और 7.18 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

नशों के विरुद्ध युद्ध का 135वां दिन: 109 तस्कर गिरफ्तार, 2.7 किलो हेरोइन और 7.18 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद

 

पंजाब पुलिस ने 58 नशाग्रस्त व्यक्तियों को इलाज के लिए किया तैयार

 

चंडीगढ़, 14 जुलाई:

 

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे राज्य को नशामुक्त बनाने के अभियान “युद्ध नशों विरुद्ध” के 135वें दिन पंजाब पुलिस ने एक और बड़ी सफलता हासिल की है। इस विशेष अभियान के तहत राज्यभर में 109 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 2.7 किलो हेरोइन, 1.5 किलो अफीम, 42 किलो भुक्की और 7.18 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके साथ ही अब तक पिछले 135 दिनों में कुल गिरफ्तार नशा तस्करों की संख्या 21,938 हो चुकी है।

 

यह राज्यव्यापी कार्रवाई पंजाब पुलिस के महानिदेशक (डी जी पी) गौरव यादव के निर्देशों पर सभी 28 पुलिस जिलों में एक साथ चलाई गई।

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने पुलिस कमिश्नरों, उपायुक्तों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि पंजाब को नशामुक्त राज्य बनाने के लिए ठोस कार्रवाई करें। इसके अतिरिक्त पंजाब सरकार ने इस अभियान की निगरानी के लिए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय कैबिनेट सब-कमेटी का गठन भी किया है।

 

स्पेशल डीजीपी (कानून एवं व्यवस्था) अर्पित शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि 88 राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिसकर्मियों की 180 से अधिक टीमों ने प्रदेशभर में 399 स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान 72 एफआईआर दर्ज की गईं और पुलिस टीमों ने 429 संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की।

 

स्पेशल डीजीपी ने यह भी बताया कि राज्य सरकार द्वारा नशे के उन्मूलन के लिए लागू की गई तीन-स्तरीय रणनीति — प्रवर्तन (इन्फोर्समेंट), पुनर्वास (डी एडिक्शन) और रोकथाम (प्रिवेंशन) — के तहत आज पंजाब पुलिस ने 58 नशे की लत से पीड़ित व्यक्तियों को नशा मुक्ति और पुनर्वास उपचार के लिए तैयार किया है।

——-

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More