नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान के अंतर्गत पोस्टर और रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने सम्मानित किया।

जालंधर, 17 जुलाई:

 

 

 

पंजाब आयुर्विज्ञान संस्थान (पी.आई.एम.एस.), जालंधर में “अंतर्राष्ट्रीय नशा विरोधी दिवस” को समर्पित एक समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह पंजाब सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान ‘ युद्ध नशे के विरुद्ध’ के संदर्भ में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जालंधर की पुलिस कमिश्नर श्रीमती धनप्रीत कौर, आई.पी.एस. और अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे।

 

इस अवसर पर बोलते हुए, श्रीमती धनप्रीत कौर ने कहा कि पंजाब सरकार और पुलिस द्वारा नशे की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञों, मैडिकल फैकल्टी और छात्रों से नशा मुक्ति अभियान में पूरी तरह से भाग लेने और समाज में जागरूकता फैलाने में योगदान देने की अपील की। उन्होंने युवाओं को इस बदलाव में भागीदार बनने और नशे के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया।

 

डॉ. राजीव अरोड़ा, निदेशक, प्रिंसिपल; डा. कवलजीत सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष; डा.एच.के. चीमा, डीन अकादमिक और विभिन्न विभागों के प्रमुख भी उपस्थित थे।

 

समारोह में बड़ी संख्या में मेडिकल और नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। डीएवी कॉलेज ऑफ नर्सिंग के छात्रों द्वारा नशे के दुष्प्रभावों पर आधारित एक विचारोत्तेजक और प्रभावशाली भूमिका-नाटक प्रस्तुत किया गया।

 

नशे के विरुद्ध चल रहे अभियान के अंतर्गत पोस्टर और रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने सम्मानित किया।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More