नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

 

मंडी, 12 मार्च, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा जिला प्रशासन मंडी द्वारा आज राजकीय वल्लभ कॉलेज मंडी में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। जिस की अध्यक्षता अतिरिक्त उपायुक्त मंडी रोहित राठौर ने की ।

उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा नशा निवारण और उसके दुष्प्रभावों की रोकथाम के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं इस अभियान का उद्देश्य समाज में बढ़ते नशे की समस्या पर ध्यान आकर्षित करना और इसके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाना है।

उन्होंने कहा कि हम सभी को नशा उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए और हम सभी से आग्रह करते हैं कि इस अभियान में भाग लें और समाज को नशा मुक्त बनाने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि नशे के चंगुल से लोगों को निकालने के उद्देश्य से जिला मंडी में इस समय पांच नशा मुक्ति केंद्र कार्य कर रहे हैं ।

उन्होंने कहा कि नशे की लत शरीर और मानसिक स्वास्थ्य को बुरी तरह प्रभावित करती है, जिससे हृदय रोग, लिवर डैमेज, मानसिक अवसाद और अन्य घातक बीमारियाँ हो सकती हैं।

कहा कि नशा न केवल व्यक्ति बल्कि उसके परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है, जिससे घरेलू हिंसा, अपराध और सामाजिक अस्थिरता बढ़ती है।

ब्रह्मकुमारी संस्था की ओर बी के टीना, प्रधानाचार्य वल्लभ कॉलेज सरीना शर्मा ने भी नशा निवारण पर अपने विचार रखे, स्वास्थ्य विभाग से डॉ राजीव कुमार, रिसोर्स पर्सन पंकी सूद ने भी नशा निवारण पर अपने विचार साझा किए।

जिला कल्याण अधिकारी समीर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया व नशा निवारण के तहत विभाग द्वारा जिला में चलाई जा रही गतिविधियों की जानकारी दी।

 

इस मौके पर वल्लभ कॉलेज के छात्र छात्राओं द्वारा नशा मुक्त अभियान पर आधारित भाषण , डांस, पेंटिग , एकल गीत,नाटक तथा प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।

 

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त द्वारा कॉलेज के छात्रों को नशा न करने और अपने आस पास रहने वालों को नशे के दुष्प्रभावों बारे जागरूक करने की शपथ भी दिलाई गई।

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More