धान की सुचारू खरीद; किसानों को 1793 करोड़ रुपये की अदायगी सुनिश्चित की: डिप्टी कमिश्नर

धान की सुचारू खरीद; किसानों को 1793 करोड़ रुपये की अदायगी सुनिश्चित की: डिप्टी कमिश्नर

 

 

 

– जिले की मंडियों में अब तक 7,63,515 मीट्रिक टन धान की आवक, 7,62,153 मीट्रिक टन की खरीद

 

– पंजाब सरकार द्वारा धान का एक-एक दाना खरीदने की प्रतिबद्धता दोहराई

 

 

 

जालंधर, 6 नवंबर: डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज जिले की मंडियों में चल रही धान की खरीद प्रक्रिया का जायजा लेते हुए बताया कि जिले में खरीदी गई फसल की किसानों को बीती शाम तक 1793 करोड़ रुपये की अदायगी सुनिश्चित की जा चुकी है।

 

 

 

यहां जिला प्रशासकीय परिसर में जिला खाद्य एवं सिविल सप्लाइज, जिला मंडी बोर्ड और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने निर्देश देते हुए कहा कि धान की खरीद प्रक्रिया उचित ढंग से संपन्न की जाए। उन्होंने कहा कि हालांकि 97 प्रतिशत लिफ्टिंग की जा चुकी है, लेकिन 100 प्रतिशत लिफ्टिंग सुनिश्चित करने के लिए और तेजी दिखाई जाए।

 

 

 

डा. अग्रवाल ने अधिकारियों को हिदायत दी कि खरीद प्रक्रिया की निगरानी के लिए मंडियों में दौरे जारी रखे जाएं, ताकि किसानों और मजदूरों को मंडियों में किसी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े और खरीद सीजन को निर्विघ्न ढंग से संपन्न किया जा सके।

 

 

 

उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को पराली जलाने की बजाय इसके उचित प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने इस संबंध में कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही जागरूकता मुहिम का भी जायजा लिया। उन्होंने किसानों से सरकार द्वारा सब्सिडी पर उपलब्ध करवाए जा रहे कृषि उपकरणों का उपयोग करके पराली का उचित प्रबंधन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कृषि मशीनरी के लिए किसान कृषि विभाग से संपर्क कर सकते है।

 

 

 

बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती शाम तक जिले की मंडियों में 7,63,515 मीट्रिक टन धन की आवक हुई है, जिसमें से विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा 7,62,153 मीट्रिक टन फसल की खरीद की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि पनग्रेन द्वारा 2,55,782 मीट्रिक टन धन की खरीद की गई। इसी तरह मार्कफेड द्वारा 2,21,164 मीट्रिक टन, पनसप द्वारा 2,01,301 मीट्रिक टन, पंजाब स्टेट वेयर हाउस कारपोरेशन द्वारा 80,030 मीट्रिक टन, एफ.सी.आई. द्वारा 3,389 मीट्रिक टन और निजी व्यापारियों द्वारा 487 मीट्रिक टन धन की खरीद की गई है।

 

 

 

पंजाब सरकार द्वारा किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए डा. अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा खरीद सीजन को उचित ढंग से संपन्न करवाने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जा रही।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More