दिनेश बस्सी ने नव नियुक्त प्रधान प्रीक्शित शर्मा को दी बधाई, मुंह मीठा कर दी शुभकामनाएं
अमृतसर। इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिनेश बस्सी ने प्रीक्शित शर्मा को आल इंडिया यूथ कांग्रेस की ओर से अमृतसर युवा कांग्रेस हल्का पूर्व का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई दी। इस मौके पर उन्होंने संगठन के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी संगठन और समाज की सेवा का महत्वपूर्ण अवसर है, जिसे वे पूरी निष्ठा, मेहनत और ईमानदारी से निभाएँगे। इस अवसर पर अमृतसर शहर अध्यक्ष राहुल कुमार सहित अन्य नेता मौजूद रहे।
उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर विश्वास जताया है और वे पार्टी की नीतियों के अनुसार कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूती देंगे।
इस अवसर पर दिनेश बस्सी ने प्रीक्शित शर्मा को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया और सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर मुंह मीठा कर खुशियाँ मनाईं। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति ही पार्टी की असली ताकत है और आने वाले समय में सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को नई ऊँचाइयों तक ले जाएँगे।
बस्सी ने यह भी कहा कि उन्हें पूरा भरोसा है कि परीक्षित संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाएँगे और पंजाब व देश की सेवा में हमेशा तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए और सभी ने प्रीक्शित शर्मा को नव जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएँ दीं।
यह आयोजन पार्टी में नए जोश और ऊर्जा का प्रतीक बना और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।