दलित युवक की लाश ना रखने के मामले में एस.सी. कमीशन सख़्त – डी.सी. रूपनगर से तत्काल रिपोर्ट तलब

दलित युवक की लाश ना रखने के मामले में एस.सी. कमीशन सख़्त – डी.सी. रूपनगर से तत्काल रिपोर्ट तलब

 

एस.डी.एम. और सिविल सर्जन को 19 नवंबर को व्यक्तिगत पेशी सहित पूरी रिपोर्ट पेश करने के आदेश

 

श्री गुरु रविदास अध्ययन केंद्र के लिए घोषित राशि को लेकर डी.सी. जालंधर से विस्तृत रिपोर्ट मांगी

 

25 करोड़ रुपये व्यय की स्थिति सहित एक्शन प्लान – ए.डी.सी. को 26 नवंबर को व्यक्तिगत पेशी के आदेश

 

चंडीगढ़, 18 नवंबर

 

पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने प्रकाशित खबर मुताबिक एक दलित युवक की लाश को शवगृह में रखने से इनकार किए जाने के गंभीर मामले का स्वतः संज्ञान लिया है। इस संबंध में उन्होंने डिप्टी कमिश्नर, रूपनगर को मामले की तुरंत जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश जारी किए हैं।

 

चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने स्पष्ट किया कि अनुसूचित जातियों से जुड़े किसी भी प्रकार के भेदभाव, लापरवाही या अमानवीय व्यवहार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य हर घटना की गंभीर जांच, त्वरित कार्रवाई और पीड़ित पक्ष को न्याय उपलब्ध कराना है। इसी लिए संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में पूरे तथ्यों सहित रिपोर्ट ज़िम्मेदारी से पेश करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

 

चेयरमैन ने बताया कि इस मामले में एस.डी.एम. और सिविल सर्जन रूपनगर को 19 नवंबर को व्यक्तिगत रूप से आयोग के समक्ष उपस्थित होकर विस्तृत कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य किया गया है।

 

इसके अलावा, चेयरमैन श्री जसवीर सिंह गढ़ी ने श्री गुरु रविदास अध्ययन केंद्र के लिए घोषित 25 करोड़ रुपये की राशि से संबंधित वर्तमान स्थिति की भी विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।

 

इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर, जालंधर को निर्देश दिए गए हैं कि केंद्र से संबंधित सभी रिकॉर्ड और एक्शन प्लान सहित संबंधित ए.डी.सी. के माध्यम से 26 नवंबर को सुबह 11.30 बजे तक व्यक्तिगत रूप से आयोग के समक्ष प्रस्तुत किया जाए।

—-

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान हासिल किया

स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More