तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा गुरु रविदास जी के प्रकाश दिवस की शुभकामनाएँ

तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा गुरु रविदास जी के प्रकाश दिवस की शुभकामनाएँ

 

चंडीगढ़, 11 फरवरी:

 

पंजाब के पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने गुरु रविदास जी के प्रकाश दिवस की समस्त पंजाबवासियों को शुभकामनाएँ दी हैं।

 

अपने संदेश में तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिया गया प्रेम, सहानुभूति और समानता का संदेश हमें आने वाले समय में भी मानवता की सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने मानव मूल्यों को बनाए रखने की भावना को प्रोत्साहित किया और वे आज भी संपूर्ण समाज के लिए ज्ञान का स्रोत बने हुए हैं।

 

मंत्री ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन और उनकी शिक्षाएँ हमें हमेशा एक ऐसे समाज की रचना के लिए प्रेरित करती रहेंगी, जो जात-पात से मुक्त हो और जहाँ सभी को समान मान-सम्मान प्राप्त हो। ऐसा समाज धर्म, जाति और लिंग भेदभाव से ऊपर होगा।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More