. ए.वी.एम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में धूमधाम से मनाया गया तीज का त्यौहार
लुधियाना: डॉ. ए.वी.एम पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नजदीक ईसा नगरी पुली में तीज का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर स्कूली छात्राएँ रंग-बिरंगे परिधानों में पहुँचीं थीं।
इस अवसर पर प्रबंधक समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार लवली ने सभी छात्राओं और स्कूल स्टाफ को तीज की बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार पंजाब की समृद्ध विरासत को दर्शाता है। हम सभी को एक-दूसरे के त्यौहारों में शामिल होना चाहिए।
स्कूल की प्रिंसिपल मनीषा गाबा ने कहा कि स्कूल हर त्यौहार को बड़े उत्साह के साथ मनाता है। आज तीज के त्यौहार पर स्कूली छात्राओं ने रंग-बिरंगे परिधान पहनकर इस त्यौहार को मनाया। इस अवसर पर छात्राओं ने ढोल की थाप पर गिद्दा भी किया।
जहाँ अन्य के अलावा, अमिता आर सिंह, दमनजीत कौर, रजनी, रितिका, शिम्पी, सोनिया और हर्ष बाला भी मौजूद रहीं