डे स्कालर/रेजीडेंशियल स्पोर्ट्स विंगों में दाखिले के लिए विभिन्न खेलों के ट्रायल 11 से 12 अप्रैल तकः जिला खेल अधिकारी
होशियारपुर, 7 अप्रैलः
जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह बाजवा ने बताया कि खेल विभाग पंजाब की ओर से वर्ष 2025-26 के सत्र के लिए स्पोर्ट्स विंग स्कूलों (डे स्कालर/रेजीडेंशियल) में होनहार खिलाड़ियों को दाखिल करने के लिए अलग-अलग खेल ( अंडर-14, 17 व 19 वर्ष) के चुनाव के लिए ट्रायल लिए जा रहे हैं। यह ट्रायल जिले में 11 अप्रैल से 12 अप्रैल को होंगे।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि डे-स्कालर आयु वर्ग अंडर-14,17 व 19 कुश्ती (लड़के व लड़कियों), बाक्सिंग(लड़के व लड़कियों), जूडो (लड़के व लड़कियों) का ट्रायल इंडोर स्टेडियम होशियारपुर में होगा। कुश्ती के इंचार्ज सनुज शर्मा(9417330048), बाक्सिंग के इंचार्ज हरजंग सिंह (9464855550) व जूडो के इंचार्ज जगमोहन कैंथ (8699707853) होंगे। तैराकी के लिए ट्रायल सर्विसेज क्लब, स्वीमिंग पुल होशियारपुर में इंचार्ज नीतिश ठाकुर(8360589738) की ओर से लिया जाएगा।
इसी तरह एथलेटिक्स (लड़के व लड़कियों), बास्केटबाल (लड़के), वालीबाल (लड़कियां), फैंसिंग (लड़के व लड़कियां), किक बाक्सिंग (लड़के व लड़कियां), नैटबाल (लड़कियां), पावर लिफ्टिंग (लड़के व लड़कियां), हैंडबाल (लड़के व लड़कियां) के ट्रायल मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम, नजदीक टांडा बाईपास होशियारपुर में लिए जाएंगे। एथलेटिक्स के इंचार्ज बलवीर सिंह (9478888777), बास्केटबाल (लड़के) के इंचार्ज अमनदीप कौर (8427803727), वालीबाल (लड़कियां) के इंचार्ज रेणुका दत्ता (8278875779), फैंसिंग (लड़के व लड़कियां) के इंचार्ज रेखा शर्मा (9781440572), किक बाक्सिंग (लड़के व लड़कियां) के इंचार्ज जोगी (6284289322), नैटबाल (लड़कियां) के इंचार्ज अमनदीप कौर (8427803727), पावर लिफ्टिंग (लड़के व लड़कियां) के इंचार्ज रोहित कुमार (883785563), हैंडबाल (लड़के व लड़कियों) के इंचार्ज शाम लाल (9872660894) होंगे।
हाकी (लड़के व लड़िकयों) के ट्रायल रेलवे मंडी ग्राउंड होशियारपुर में इंचार्ज रंजीत राणा( 9023333310), फुटबाल (लड़कियों) के ट्रायल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) माहिलपुर में इंचार्ज हरजीतपाल व सरफराज खान (9501546999 व 9876113684), वेटलिफ्टिंग (लड़के व लड़कियों) के ट्रायल गांव देहरीवाल में इंचार्ज बलजिंदर सिंह (9463307749 की ओर से लिए जाएंगे।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि रेजीडेंशियल आयु वर्ग 14, 17 व 19 के एथलेटिक्स(लड़कियों), बास्केटबाल (लड़कियों) व वालीबाल (लड़कियों) के ट्रायल मल्टीपर्पज आउटडोर स्टेडियम होशियारपुर में 11 अप्रैल से 12 अप्रैल तक होंगे। एथलेटिक्स(लड़कियों) के इंचार्ज बलवीर सिंह (9478888777), बास्केटबाल (लड़कियों) के इंचार्ज अमनदीप कौर (8427803727) व वालीबाल (लड़कियों) की इंचार्ज रेणुका दत्ता (8278875779) होंगे। फुटबाल (लड़के) के ट्रायल सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लड़के) माहिलपुर में 11 अप्रैल से 12 अप्रैल तक होंगे। फुटबाल ट्रायल के इंचार्ज हरजीतपाल व सरफराज खान (9501546999 व 9876113684)
गुरप्रीत सिंह बाजवा ने बताया कि डे स्कालर/ रेजीडेंशियल स्पोर्टस विंगों के लिए खिलाड़ियों का जन्म अंडर-14 के लिए तिथि 01-01-2012, अंडर-17 के लिए तिथि 01-01-2009 व अंडर-19 के लिए तिथि 01-01-2007 या इसके बाद का होना चाहिए। भाग लेने वाले खिलाड़ियों के पास जिला स्तरीय प्रतियोगिता में पहली तीन पोजिशनों में से कोई भी एक पोजिशन प्राप्त हो या राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिया हो। इसके अलावा ट्रायलों के आधार पर नए खिलाड़ियों पर भी विचार किया जा सकता है। चुने गए डे स्कालर खिलाड़ियों को 125 रुपए व रेजीडेंशियल खिलाड़ियों को 225 रुपए खेल विभाग की ओर से प्रति दिन, प्रति खिलाड़ी की दर से रिफ्रेशमेंट, डाइट व कोचिंग मुहैया करवाई जाएगी। खिलाड़ी फिजिकल व मेडिकली फीट हो। योग्य खिलाड़ी संबंधित तिथियों पर ट्रायल वाले स्थानों पर सुबह 8 बजे रजिस्ट्रेशन के लिए रिपोर्ट करें। दाखिला फार्म निर्धारित तिथि को ट्रायल वाले स्थान व या इससे पहले जिला खेल अधिकारी होशियारपुर से निःशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं। भाग लेने वाले खिलाड़ी अपने जन्म सर्टिफिकेट, आधार कार्ड व खेल प्राप्तियों के असली सर्टिफिकेट व उनकी प्रमाणित कापियां दो ताजा पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ लेकर आएं। ट्रायल में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को विभाग की ओऱ से कोई टीए, डीए नहीं दिया जाएगा।