डेयरी विकास विभाग में 48 नौजवानों को मिली नौकरियां: गुरमीत सिंह खुड्डियां

डेयरी विकास विभाग में 48 नौजवानों को मिली नौकरियां: गुरमीत सिंह खुड्डियां

* कैबिनेट मंत्री खुड्डियां ने तरस के आधार पर एक क्लर्क को नियुक्ति पत्र सौंपा

चंडीगढ़, 14 फरवरी:


मुख्यमंत्री स भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने पिछले 35 महीनों में डेयरी विकास विभाग में विभिन्न पदों पर 48 नौजवानों की भर्ती की गई है। यह जानकारी आज यहां पशुपालन, डेयरी विकास और मत्स्य पालन मंत्री स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने तरस के आधार पर एक क्लर्क को नियुक्ति पत्र सौंपते हुए साझा की।

नव-नियुक्त क्लर्क को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कैबिनेट मंत्री ने उसे पूरी लगन और ईमानदारी से जनता की सेवा करने के लिए प्रेरित किया।

पंजाब सरकार की नौजवानों को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराते हुए स गुरमीत सिंह खुड्डियां ने कहा कि डेयरी विकास विभाग में 34 नौजवानों को डेयरी विकास इंस्पेक्टर ग्रेड-2, 10 को क्लर्क, 3 को स्टेनो-टाइपिस्ट और 1 को ड्राइवर के रूप में नियुक्त किया गया है। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा विभिन्न विभागों में 50,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। इस अवसर पर डेयरी विकास विभाग के निदेशक श्री कुलदीप सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More