डेयरी विकास विभाग द्वारा एस.सी. प्रशिक्षुओं के लिए मुफ्त डेयरी प्रशिक्षण कोर्स 15 से

डेयरी विकास विभाग द्वारा एस.सी. प्रशिक्षुओं के लिए मुफ्त डेयरी प्रशिक्षण कोर्स 15 से

 

 

 

प्रशिक्षण के बाद उम्मीदवारों को 2, 5 और 10 दुधारू पशुओं की खरीद पर 33 प्रतिशत वित्तीय सहायता भी दी जाएगी

 

 

 

जालंधर, 9 सितंबर: डेयरी विकास विभाग द्वारा एस.सी. प्रशिक्षुओं के लिए मुफ्त डेयरी प्रशिक्षण कोर्स का पहला बैच 15 सितंबर 2025 से डेयरी प्रशिक्षण केंद्र, फगवाड़ा में चलाया जा रहा है।

 

डिप्टी डायरेक्टर, डेयरी कश्मीर सिंह ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण प्रोग्राम के दौरान प्रशिक्षुओं को दुधारू पशुओं की खरीद से लेकर रख-रखाव, खाद्य खुराक, नस्ल सुधार, संभाल और सुचारू मंडीकरण की नवीनतम तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी। उन्होंने आगे बताया कि प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षुओं को 3500 रुपये वजीफा भी दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कोर्स के लिए उम्मीदवार का चयन जिला स्तरीय समिति द्वारा किया जाएगा।

 

 

योग्यता के बारे में जानकारी देते हुए डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार (पुरुष/महिला) की आयु 18 से 55 वर्ष के बीच हो, कम से कम पांचवीं कक्षा पास हो और ग्रामीण पृष्ठभूमि से संबंध रखता हो। उन्होंने बताया कि इच्छुक उम्मीदवार 12 सितंबर 2025 तक कार्यालय, डिप्टी डायरेक्टर, डेयरी, आर.डी.डी.एल कॉम्प्लेक्स में अपना आधार कार्ड, योग्यता सर्टिफिकेट अनुसूचित जाति सर्टिफिकेट लेकर फॉर्म भर सकते है। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के बाद उम्मीदवारों को 2, 5 और 10 दुधारू पशुओं की खरीद पर 33 प्रतिशत वित्तीय सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98781-44601 और 94787-26641 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More