डेयरी उद्यमिता प्रशिक्षण पर चार सप्ताह का कोर्स 28 अप्रैल से

डेयरी उद्यमिता प्रशिक्षण पर चार सप्ताह का कोर्स 28 अप्रैल से

 

 

 

कुशल डेयरी प्रबंधक तैयार करने के लिए विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किया जाएगा प्रशिक्षण

 

 

 

दफ्तर,डिप्टी डायरेक्टर, डेयरी विकास, जालंधर से 23 अप्रैल तक प्राप्त किए जा सकते प्रॉस्पेक्टस/फार्म

 

 

 

जालंधर, 17 अप्रैल: डिप्टी डायरेक्टर डेयरी कश्मीर सिंह ने जानकारी सांझा करते हुए बताया कि पंजाब डेयरी विकास बोर्ड द्वारा 28 अप्रैल, 2025 से डेयरी प्रशिक्षण केंद्र, फगवाड़ा में चार सप्ताह का डेयरी उद्यमिता प्रशिक्षण कोर्स चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के इच्छुक डेयरी किसान, जिनकी आयु 18 से 55 वर्ष के बीच है तथा जिन्होंने कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण की है तथा जिनके पास पहले 5 पशु रखे हो वे प्रशिक्षण में भाग ले सकते हैं।

 

उपनिदेशक ने आगे बताया कि इस प्रशिक्षण कोर्स में डेयरी किसानों को कुशल डेयरी प्रबंधक बनाने के लिए पशु देखभाल, विभिन्न बीमारियों, कृत्रिम गर्भाधान, दूध से डेयरी उत्पाद तैयार करने आदि विषयों पर विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों द्वारा व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के दौरान मॉडल पशु शेडों के निर्माण, दूध निकालने वाली मशीनों तथा डेयरी व्यवसाय के पूर्ण मशीनीकरण के लिए आवश्यक तकनीकों व अनुदानों के बारे में भी विस्तार से बताया जाएगा।

 

उन्होंने बताया कि जालंधर जिले के इच्छुक युवा 23-04-2025 तक कार्यालय उप निदेशक, डेयरी विकास जालंधर, आरडीडीएल कॉम्प्लेक्स, लाडोवाली रोड से प्रॉस्पेक्टस (फॉर्म) प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि चयनित प्रशिक्षुओं के लिए सामान्य वर्ग के लिए 5000 रुपये फीस अनुसूचित जाति के लिए 4000 रुपये फीस होगी।उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 98781-44601 और 94787-26641 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More