डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की कोशिश लाई रंग — गांव शाहपुर को मिला पीने का साफ पानी

डिप्टी स्पीकर जय कृष्ण सिंह रौड़ी की कोशिश लाई रंग — गांव शाहपुर को मिला पीने का साफ पानी

 

गढ़शंकर/होशियारपुर, 17 जून:

गांव शाहपुर के निवासियों के लिए बड़ी राहत की खबर आई है। लंबे समय से चली आ रही पीने के पानी की समस्या आखिरकार हल हो गई है, जिसका श्रेय पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व गढ़शंकर के विधायक जय कृष्ण सिंह रौड़ी को जाता है।

 

डिप्टी स्पीकर की व्यक्तिगत रुचि और जमीनी स्तर पर लगातार प्रयासों के कारण, गांव में नई मोटर और अन्य आवश्यक उपकरण लगाकर पानी की आपूर्ति व्यवस्था फिर से शुरू की गई। अब गांववासियों को रोजाना साफ और पीने योग्य पानी उपलब्ध होगा।

 

स्थानीय निवासियों और पंचायत सदस्यों ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि श्री रौड़ी ने हमेशा हलके की जनता की भलाई के लिए आगे रहे हैं। उनकी कोशिशों से आज हमारा गांव एक बड़ी समस्या से मुक्त हुआ है।

 

इस अवसर पर जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने कहा कि मुझे गांव शाहपुर की समस्या की पूरी समझ थी। पीने का पानी केवल सरकारी जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह मानवता की सेवा भी है। मेरा फर्ज था कि इसे तुरंत हल करवाया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि हलके के अन्य गांवों में जहां भी पीने के पानी या अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमी है, वहां भी तुरंत कार्रवाई करके समाधान लाया जाएगा।

 

इस मौके पर गांव के सरपंच हरविंदर सिंह, पंच बाबू सिंह, हरदीप कौर, हरप्रीत कौर, दीदार सिंह, चरणजीत कौर, हरविंदर सैनी, मलकीत सिंह और अमरजीत सिंह मौजूद रहे।–

Related posts

मोगा में नशा विरोधी ऐतिहासिक रैली, कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा– यह जंग अब लोगों और पुलिस की संयुक्त कोशिशों से होगी

पंजाब शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस की कड़ी चेतावनी: “गोस्ट स्कूल बर्दाश्त नहीं, दोषी स्कूलों पर होगी सख्त कार्रवाई”

बलतेज पन्नू का पलटवार: विपक्ष की बौखलाहट दिखाती है नशा-समर्थक मानसिकता, मोगा में विलेज डिफेंस कमेटियों का शपथ ग्रहण समारोह सफल

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More