डिप्टी कमिश्नर द्वारा नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता पर जोर

डिप्टी कमिश्नर द्वारा नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता पर जोर

 

 

 

शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पुलिस विभाग के सहयोग से शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश

 

 

 

नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए ठोस प्रयासों में तेजी लाने को कहा

 

 

 

जालंधर, 19 सितंबर:

 

डिप्टी कमिश्नर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने नशे के खिलाफ विभिन्न विभागों द्वारा की जा रही कार्रवाइयों की समीक्षा करते हुए नशे के खिलाफ व्यापक जागरूकता और नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के पुनर्वास के लिए ठोस प्रयासों में तेजी लाने पर जोर दिया।

 

 

 

जिला प्रशासकीय परिसर में नारको कॉर्डिनेशन सेंटर (एनकॉर्ड) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को पुलिस विभाग के सहयोग से शैक्षणिक संस्थानों में जागरूकता गतिविधियां आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि युवाओं को नशे की चपेट में आने से रोका जा सके।

 

 

 

डॉ.अग्रवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे के खिलाफ निर्णायक जंग शुरू की है। उन्होंने नशे की लत से प्रभावित व्यक्तियों के इलाज, उचित काउंसलिंग, रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण आदि पर जोर दिया, ताकि वे दोबारा नशे की ओर न लौटें। इस दौरान उन्होंने गांव शेखे में नशा छुड़ाओ और पुनर्वास केंद्र को मॉडल केंद्र के रूप में विकसित करने के चल रहे कार्यों की प्रगति की भी समीक्षा की।

 

 

 

डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य विभाग को दवाइयों के नशे के तौरपर उपयोग को रोकने के लिए सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इनका उपयोग सिंथेटिक नशों के समान माना जाए। उन्होंने बताया कि कोई भी नागरिक नशे से संबंधित जानकारी व्हाट्सएप नंबर 9779-100-200 पर साझा कर सकता है। उन्होंने यह भी बताया कि शेखे पुनर्वास केंद्र और विभिन्न क्लीनिकों के अलावा जालंधर और नूरमहल के सिविल अस्पतालों में दो नशा छुड़ाओ केंद्र संचालित हो रहे हैं।

 

 

 

डिप्टी कमिश्नर ने जिला वासियों से जिला नशा छुड़ाओ हेल्पलाइन नंबर 0181-2911969 का अधिक से अधिक उपयोग करने का आह्वान किया, ताकि नशे से संबंधित किसी भी प्रकार की सलाह और सहायता प्राप्त की जा सके।

 

 

 

बैठक में ए.डी.सी.पी. जयंत पुरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More