डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिला स्वास्थ्य सोसायटी की बैठक- में स्वास्थ्य योजना का लिया जायजा

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिला स्वास्थ्य सोसायटी की बैठक- में स्वास्थ्य योजना का लिया जायजा

 

– डेंगू व मलेरिया रोकथाम को लेकर विभाग को दिए निर्देश

 

– – स्वच्छ पेयजल और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच पर जोर

 

– 100 प्रतिशत टीकाकरण व मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को प्राथमिकता

 

होशियारपुर, 26 सितंबर: डिप्टी कमिश्नर होशियारपुर आशिका जैन ने आज जिला स्वास्थ्य सोसायटी की बैठक को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य प्रोग्रामों का जायजा लिया व उनके लक्ष्यों को पूरा करने की हिदायत दी। उनकी ओर से वैक्टर बोर्न व वाटर बोर्न बीमारियों की रोकथाम के लिए की जा रही गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। इस अवसर पर एडीसी (विकास) निकास कुमार, सिविल सर्जन डॉ. बलवीर कुमार सहित सभी जिला प्रोग्राम अधिकारी, सीनियर मेडिकल ऑफिसर और विभागीय अधिकारी मौजूद थे। बैठक में विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। सिविल सर्जन ने बैठक की शुरुआत करते हुए विभागीय गतिविधियों और वर्तमान स्थिति की जानकारी दी।

 

डिप्टी कमिश्नर ने निर्देश दिए कि डेंगू एवं मलेरिया नियंत्रण के लिए टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जाए और घर-घर जाकर लारवा चेकिंग सुनिश्चित की जाए। बरसात के मौसम को देखते हुए स्वच्छ पेयजल के उपयोग के प्रति लोगों को जागरूक करने और वॉटर सैंपलिंग को भी बढ़ाने के निर्देश दिए गए। साथ ही त्योहारों के सीजन में बाजारों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों की समय-समय पर जांच करने के निर्देश भी जिला स्वास्थ्य अधिकारी को दिए गए।

 

डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थ्य संस्थानों को 100 प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने, जच्चा-बच्चा मृत्यु दर कम करने, लिंग अनुपात सुधारने, परिवार नियोजन सेवाओं को प्रभावी बनाने और गर्भवती महिलाओं के मासिक चेकअप व संस्थागत प्रसव को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। उच्च जोखिम वाले मामलों का विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा विशेष निरीक्षण करवाने पर भी बल दिया गया।

 

बैठक के दौरान डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन की ओर से टीबी नियंत्रण कार्यक्रम, कुष्ठ नियंत्रण कार्यक्रम, तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम और हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। इन सभी योजनाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुचारू ढंग से लागू करने के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

Related posts

AAP प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने भाजपा को घेरा: “पंजाब डरेगा नहीं, भाजपा की तानाशाही का देगा मुंहतोड़ जवाब”।

हरपाल चीमा का तंज: “संजीव अरोड़ा पर ED की रेड भाजपा की बौखलाहट, संविधान पर किया हमला”

पंजाब में ‘CM मेरी रसोई योजना’ का आगाज, 40 लाख परिवारों को मिलेगा पोषण, ‘रंगला पंजाब’ की ओर भगवंत मान का बड़ा कदम

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More