जिला में 15 अगस्त तक मछली शिकार पर प्रतिबंध

जिला में 15 अगस्त तक मछली शिकार पर प्रतिबंध

मंडी, 17 जून। मत्स्य मंडल मंडी की सहायक निदेशक नीतू सिंह ने आज यहां बताया कि विभाग द्वारा प्रदेश में सामान्य जल में मछली प्रजनन को प्रोत्साहित करने तथा मत्स्य संरक्षण के दृष्टिगत प्रदेश के साथ-साथ मंडी जिला में भी 16 जून से 15 अगस्त तक मछली शिकार व विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है।

उन्होंने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति अवैध मछली का शिकार करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

उन्होंने बताया कि मछली के अवैध शिकार की रोकथाम के लिए विभागीय टीम द्वारा निरंतर गश्त की जा रही है।

उन्होंने जिला के सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अवैध मछली शिकार से बचें तथा यदि उनकी नजर में अवैध मछली पकड़ने का कोई मामला आता है तो वे इसे बारे उनके कार्यालय को सूचित करें।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान हासिल किया

स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More