जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव ; चुनाव ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी और लगन से निभाई जाए : डिप्टी कमिश्नर

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव ; चुनाव ड्यूटी पूरी जिम्मेदारी और लगन से निभाई जाए : डिप्टी कमिश्नर

 

 

 

– चुनाव ड्यूटी से गैर-हाजिर रहने वालों के खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

 

 

 

जालंधर, 12 दिसंबर :

 

डिप्टी कमिश्नर- कम -जिला चुनाव अधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि जिले में 14 दिसंबर को करवाई जा रही जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से करवाने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

 

 

 

उन्होंने समूह चुनाव अमले को प्रेरित करते हुए कहा कि यह बहुत गर्व की बात है कि उन्हें निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से चुनाव करवाने का अवसर मिल रहा है।

 

 

 

उन्होंने जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों के लिए ड्यूटी पर तैनात चुनाव अमले को निर्देश दिए कि वह अपनी चुनाव ड्यूटी को पूर्ण जिम्मेदारी, लगन और तत्परता से निभाएं, ताकि चुनाव को उचित ढंग से संपन्न करवाया जा सके।

 

 

 

डा. अग्रवाल ने समूह चुनाव अमले को यह भी हिदायत दी कि चुनाव ड्यूटी में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि चुनाव ड्यूटी से अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ राज्य चुनाव आयोग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Related posts

दुबई में अमन अरोड़ा की Sharjah Chamber और IBPC से मुलाकात, UAE निवेशकों को पंजाब में निवेश का न्योता

दुबई में अमन अरोड़ा ने हिंदू मंदिर और गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब में टेका माथा, पंजाब की खुशहाली के लिए की अरदास

CM भगवंत मान की CII नॉर्दर्न रीजन के चेयरमैन से मुलाकात, पंजाब में निवेश और रोजगार बढ़ाने पर चर्चा

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More