जालंधर जिले में किसानों को 239 करोड़ रुपये का भुगतान, अब तक 1,17,150 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा मंडियों में, 1,13,719 मीट्रिक टन की हुई खरीद*

जालंधर जिले में किसानों को 239 करोड़ रुपये का भुगतान, अब तक 1,17,150 मीट्रिक टन गेहूं पहुंचा मंडियों में, 1,13,719 मीट्रिक टन की हुई खरीद

– डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को उचित खरीद, समय पर लिफ्टिंग और भुगतान सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

– पंजाब सरकार ने गेहूं का एक-एक दाना खरीदने की प्रतिबद्धता दोहराई

जालंधर, 22 अप्रैलः

पंजाब सरकार द्वारा गेहूं सीजन को उचित ढंग से पूरा करने के लिए मंडियों में किसानों और मजदूरों की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए है, वहीं जिले की 79 मंडियों में खरीद सुचारू ढंग से जारी है।

खरीद प्रबंधों संबंधी अधिक जानकारी देते हुए डिप्टी कमिश्नर डा.हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा खरीदे गए गेहूं के लिए अब तक 239 करोड़ रुपए की अदायगी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने बताया कि जिले की विभिन्न मंडियों में 1,17,150 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हो चुकी है, जिसमें से 1,13,719 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद विभिन्न खरीद एजेंसियों द्वारा की जा चुकी है।

डा.अग्रवाल ने बताया कि इस सीजन में जिले की 79 मंडियों में 5.25 लाख मीट्रिक टन गेहूं पहुंचने की संभावना है। उन्होंने कहा कि बंपर फसल उत्पादन को देखते हुए 23 अस्थायी मंडियों की भी प्रबंध किया गया है।

डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को गेहूं सीजन के सफल समापन के लिए उचित खरीद, समय पर लिफ्टिंग और भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

डा.अग्रवाल ने गेहूं की उचित खरीद सुनिश्चित करने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि किसानों की फसल का एक-एक दाना मंडियों में खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि बारदाने से भी कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि किसानों और मजदूरों की सुविधा के लिए खरीद केन्द्रों पर व्यापक प्रबंध किए गए है।

वहीं, किसानों व मजदूरों ने भी मंडियों में किए प्रबंधों की प्रशंसा की।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More