Home ट्रेंडिंगजालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने 3 लापता बच्चों को उनके परिवारों से मिलाया* – नाबालिग लड़कियों का अपहरण करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार जालंधर, 23 अप्रैलः कमिश्नरेट पुलिस जालंधर ने एक बार फिर सार्वजनिक सुरक्षा के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता का प्रदर्शन करते तीन नाबालिग लड़कियों को कपूरथला से बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने जानकारी देते हुए बताया कि एक शिकायत के आधार पर 20 फरवरी 2025 को थाना डिवीजन-8, जालंधर में एफ.आई.आर (नंबर 41, धारा 127 (6) बी.एन.एस.) में दर्ज किया गया था कि एक 9 वर्षीय लड़की को एक व्यक्ति द्वारा अपहरण कर लिया गया था। उन्होंने बताया कि शिकायत पर कार्रवाई करते हुए 21 अप्रैल 2025 को पुलिस टीम ने आरोपी राजेश पांडे पुत्र त्रिवेणी (निवासी पारा, थाना खेहरी घाट, जिला बहरीख, उत्तर प्रदेश) को कपूरथला से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम ने अपहृत 9 वर्षीय बालिका के साथ दो अन्य नाबालिग ल़डकियों को भी सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि मैडिकल जांच के बाद एफ.आई.आर. में पोक्सो अधिनियम की धारा 5 और 6 के तहत अतिरिक्त अपराध जोड़े गए हैं। उन्होंने बताया कि बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया तथा उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि कमिश्नरेट पुलिस जालंधर जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

कॉकटेल 2: कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की नई केमिस्ट्री 12 साल पुरानी शादी टूटने के बाद सिंगल मदर बनीं कनिका माहेश्वरी तुलसी कुमार पहुंचीं वैष्णो देवी: पिता गुलशन कुमार की शुरू की गई भंडारा सेवा में निभाई सेवा जिसू वार्डरोब विवाद: बेल्जियम के डिजाइनर का दावा, 6 महीने तक नहीं लौटाए गए उनके कपड़े 45 की उम्र में भी फिटनेस का कहर श्वेता तिवारी का वियतनाम वेकेशन लुक बना इंटरनेट सेंसेशन