जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा त्योहारों के अवसर पर शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस द्वारा त्योहारों के अवसर पर शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष प्रबंध

 

 

 

जालंधर, 19 अक्तूबर: जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने त्योहारों के अवसर पर शहर में शांतिपूर्ण, सुरक्षित और कानून-व्यवस्था वाला माहौल बनाए रखने के लिए विशेष इंतजाम किए है।

 

 

 

शहर के प्रमुख क्षेत्रों, बाजारों और भीड़-भाड़ वाली जगहों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाई गई है। पुलिस पेट्रोलिंग को और तेज किया गया है और शहर के महत्वपूर्ण चौराहों पर हाईटेक नाके और चेक प्वाइंट स्थापित किए गए है ताकि हर गतिविधि पर और सतर्कता के साथ नजर रखी जा सके।

 

 

 

शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे पब्लिक एड्रेस सिस्टम के माध्यम से सार्वजनिक घोषणाएं करके नागरिकों को सुरक्षा, पटाखे जलाने के समय, ट्रैफिक नियमों और सावधानियों के बारे में लगातार जानकारी दी जा रही है।

 

 

 

सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को बॉडी कैमरे दिए गए है, जबकि शहर के संवेदनशील स्थानों पर ट्राइपॉड कैमरे भी लगाए गए है।

 

 

 

भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में ट्रैफिक प्रबंधन को सुचारू बनाने के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान तैयार किया गया है और पार्किंग सिस्टम को और बेहतर किया गया है ताकि आवागमन में कोई रुकावट न आए।

 

 

 

जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि पटाखे जलाने के लिए निर्धारित समय शाम 8 बजे से 10 बजे तक का पालन करें, सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए त्योहार को शांति और सामुदायिक भावनाओं के साथ मनाएं।

 

 

 

 

किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत 112 नंबर पर साझा करें — पुलिस आपकी सुरक्षा और सेवा के लिए 24 घंटे तत्पर है।

Related posts

AAP प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने भाजपा को घेरा: “पंजाब डरेगा नहीं, भाजपा की तानाशाही का देगा मुंहतोड़ जवाब”।

हरपाल चीमा का तंज: “संजीव अरोड़ा पर ED की रेड भाजपा की बौखलाहट, संविधान पर किया हमला”

पंजाब में ‘CM मेरी रसोई योजना’ का आगाज, 40 लाख परिवारों को मिलेगा पोषण, ‘रंगला पंजाब’ की ओर भगवंत मान का बड़ा कदम

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More