जापानी प्रतिनिधिमंडल ने स्पीकर से की मुलाकात, पंजाब में निवेश की इच्छा व्यक्त की

जापानी प्रतिनिधिमंडल ने स्पीकर से की मुलाकात, पंजाब में निवेश की इच्छा व्यक्त की

 

चंडीगढ़, 25 अक्टूबर, 2025ः

 

पंजाब विधानसभा के स्पीकर श्री कुलतार सिंह संधवां ने आज एक विशेष जापानी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की, जो पंजाब में निवेश करने का इच्छुक है। मुलाकात के दौरान स्पीकर ने बताया कि पंजाब एक कृषि प्रधान राज्य है, साथ ही अब यह औद्योगिक क्षेत्र के लिए भी एक उभरता हुआ केंद्र बन रहा है। स्पीकर ने प्रतिनिधिमंडल से पंजाब में निवेश के अवसरों की पड़ताल करने और पारस्परिक हितों के लिए निवेश करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने उद्योगपतियों की सुविधा के लिए पारदर्शिता और भरोसेमंद व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए एक स्पष्ट नीतिगत ढांचा तैयार किया है।

 

स्पीकर ने प्रतिनिधिमंडल को पंजाब सरकार के ‘इन्वेस्ट पंजाब’ प्लेटफॉर्म के बारे में भी जानकारी दी जिसमें राज्य सरकार द्वारा एक सिंगल विंडो पोर्टल शुरू किया गया हैै, जिसके माध्यम से निवेशक 45 दिनों के भीतर सभी आवश्यक अनुमतियाँ प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने आगे कहा कि राज्य की व्यवसाय-हितैषी नीतियाँ और निवेश के व्यापक अवसर निवेशकों के लिए अत्यंत लाभदायक सिद्ध होंगे।

 

श्री संधवां ने उन्हें ‘प्रोग्रेसिव पंजाब निवेशक सम्मेलन’ के बारे में भी अवगत कराया, जिसमें पंजाब में निवेश को और प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से स्थानीय और विदेशी निवेशकों के साथ विचार-विमर्श किया जाता है। बैठक के दौरान फिट फाउंडर कंपनी लिमिटेड के सीईओ शिनतारो हाचिगा और सीओओ ताकामासा सुजी भी उपस्थित थे।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान हासिल किया

स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More