ज़िले के सभी ब्लाकों में बनाए गए हैं नामांकन केंद्र: आशिका जैन

ज़िले के सभी ब्लाकों में बनाए गए हैं नामांकन केंद्र: आशिका जैन
– ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने नामांकन केंद्रों के बारे में दी जानकारी
– होशियारपुर जिले में सरपंच व पंच के पदों के लिए 27 जुलाई को होंगे उप चुनाव

होशियारपुर, 13 जुलाई:
डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, पंजाब की ओर से ग्राम पंचायतों में रिक्त पड़े पदों के लिए उपचुनावों का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। यह उपचुनाव 27 जुलाई 2025 (रविवार) को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक कराए जाएंगे।

उन्होंने बताया कि 15 अक्तूबर 2024 को संपन्न ग्राम पंचायत चुनावों के उपरांत होशियारपुर ज़िले में सरपंच के 4 और पंच के 151 पद रिक्त रह गए थे। इन्हीं रिक्त पदों को भरने के लिए यह उपचुनाव करवाया जा रहा है।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी आशिका जैन ने बताया कि
नामांकन 14 जुलाई 2025 (सोमवार) से 17 जुलाई 2025 (गुरुवार) तक, हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक संबंधित रिटर्निंग अधिकारियों के कार्यालय में दाखिल करवाया जा सकता है।
ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि राज्य चुनाव आयोग पंजाब जी के निर्देशों के अनुसार इन चुनावों में जिला होशियारपुर के अंतर्गत आने वाले 10 ब्लॉकों में चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की नामांकन प्रक्रिया के लिए अलग-अलग स्थान निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि
ब्लॉक टांडा में स्कूल ऑफ एमिनेंस टांडा, दसूहा में स्कूल ऑफ एमिनेंस दसूहा, मुकेरियां में तहसील कार्यालय मुकेरियां, हाजीपुर में सब-तहसील कार्यालय हाजीपुर, तलवाड़ा में सब-तहसील कार्यालय तलवाड़ा, माहिलपुर में कोर्ट रूम सब-तहसील कार्यालय माहिलपुर, गढ़शंकर में कोर्ट रूम सब-तहसील कार्यालय गढ़शंकर,
होशियारपुर-1 में तहसील कार्यालय होशियारपुर, होशियारपुर-2 में नायब तहसीलदार कार्यालय, होशियारपुर व ब्लाक भूंगा में नायब तहसीलदार कार्यालय, भूंगा में नामांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां उम्मीदवार अपना नामांकन दाखिल करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 18 जुलाई 2025 (शुक्रवार) को होगी। उम्मीदवारी वापसी की अंतिम तिथि 19 जुलाई 2025 (शनिवार), शाम 3 बजे तक है।

ज़िला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि मतदान के बाद मतगणना उसी दिन संबंधित मतदान केंद्र पर ही की जाएगी। उन्होंने बताया कि अपडेट की गई वोटर सूचियों का अंतिम प्रकाशन 23 मई 2025 को प्रकाशित किया गया था। उन्होंने बताया कि सरपंच पद के लिए अधिकतम चुनावी खर्च सीमा 40,000 रुपए व पंच पद के लिए अधिकतम खर्च सीमा 30,000 रुपए निर्धारित की गई है।
आशिका जैन ने जिले के सभी पात्र मतदाताओं से अपील की है कि वे लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर मतदान अवश्य करें और योग्य जनप्रतिनिधियों का चयन करें। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक प्रबंध किए जा रहे हैं।

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भगवंत सिंह मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान हासिल किया

स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More