ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी की ओर से स्वतंत्रता दिवस एवं मिशन रक्षा बंधन- न्याय संकल्प अभियान का आयोजन
होशियारपुर, 17 अगस्त:
मेंबर सचिव, पंजाब राज्य कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, एस.ए.एस. नगर के दिशा-निर्देशों और जिला एवं सत्र न्यायाधीश-कम-चेयरमैन, ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी
राजिंदर अग्रवाल के नेतृत्व में 15 अगस्त 2025 को 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन, पुलिस ग्राउंड, होशियारपुर में हेल्प डेस्क लगाया गया।
जानकारी देते हुए सीजेएम-कम-सचिव ज़िला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी ने नीरज गोयल ने बताया कि
इस अवसर पर पैनल एडवोकेट हनी अजाद, आशीष ज्योति, रेनू, स्मृति खुराना, संदीप तथा करण लुथरा ने उपस्थित जनसाधारण को नेशनल लीगल सर्विस अथॉरिटी द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं संबंधी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों के लिए नि:शुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जाती है। इसके लिए निर्धारित प्रोफार्मे पर लिखित आवेदन जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी में प्रस्तुत किया जा सकता है।
कार्यक्रम के दौरान आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत 13 सितम्बर 2025 एवं नालसा टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 15100 का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। साथ ही, पैरा लीगल वालंटियर्स द्वारा नि:शुल्क विधिक सहायता संबंधी पैम्पलेट भी वितरित किए गए।
इसके अतिरिक्त, जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी, होशियारपुर द्वारा 9 अगस्त से 16 अगस्त 2025 तक मिशन रक्षा बंधन- नया संकल्प: महिलाओं के सच्चे रक्षक के रूप में कानून अभियान चलाया गया। इस मुहिम का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को कानूनी साक्षरता के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें न्याय और समानता संबंधी अधिकारों से परिचित कराना है।
अभियान के अंतर्गत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में पैनल एडवोकेट्स आशीष ज्योति एवं स्मृति खुराना ने छात्राओं को महिलाओं से संबंधित विशेष कानूनों और महिला सशक्तिकरण के विषय में जानकारी दी। विद्यार्थियों को नि:शुल्क विधिक सहायता योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। इस अवसर पर छात्राओं को राखियाँ बाँटी गईं और “ न्याय के लिए भाई” प्रतिज्ञा अभियान के अंतर्गत छात्रों ने यह शपथ ली कि “न्याय सुरक्षा का असली बंधन है।”