जल्द बहाल हो जाएगा मनाली तक फोरलेन:केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टमटा
शिमला 14 सितंबर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टमटा ने आज कहा कि बारिश और भूस्खलन से क्षतिग्रस्त फोरलेन को 20 सितंबर तक मनाली तक हर हाल में बहाल कर दिया जाएगा।
श्री टमटा आज हिमाचल प्रदेश में आपदा प्रभावित क्षेत्रों के दौरे पर थे । उन्होंने मंडी में प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी की।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में आई आपदा से नुकसान को लेकर केंद्र सरकार पूरी तरह से गंभीर है और हरसंभव मदद कर रही है। श्री टमटा ने आज कीतरपुर से लेकर मनाली तक क्षतिग्रस्त फोरलेन का जायजा भी लिया।
उन्होंने बताया कि राज्य में क्षतिग्रस्त फोरलेन और राजमार्ग पहले की तरह बनाए जाएंगे। केंद्र सरकार ने फिलहाल इस काम के लिए 264 करोड़ रुपए जारी भी
कर दिए हैं।