जनशक्ति के साथ अब नशे के खिलाफ निर्णायक जंग”: नयन छाबड़ा

युद्ध नशे के विरुद्ध’

 

“जनशक्ति के साथ अब नशे के खिलाफ निर्णायक जंग”: नयन छाबड़ा

 

– नशा मुक्ति मोर्चा के दोआबा ज़ोन कोऑर्डिनेटर ने की प्रेस कांफ्रेंस

 

होशियारपुर, 30 अप्रैल:

पंजाब सरकार की ओर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में शुरू किए गए ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान को अंतिम मुकाम तक पहुंचाने के लिए अब इसे एक जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा और जनशक्ति के साथ अब नशे के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ी जाएगी। यह विचार नशा मुक्ति मोर्चा के दोआबा ज़ोन कोऑर्डिनेटर नयन छाबड़ा ने आज होशियारपुर में जिला कोऑर्डिनेटर मनजिंदर सिंह सियाण के साथ आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में रखे।

 

नयन छाबड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री ने नशा तस्करों को स्पष्ट संदेश दे दिया है—या तो नशे का धंधा छोड़ दो या फिर पंजाब। यह पहली सरकार है जिसने नशे के खिलाफ युद्ध स्तर पर कार्रवाई कर नशे के नेटवर्क को तोड़ने की ठोस पहल की है।

 

उन्होंने बताया कि पिछले दो दशकों से पंजाब की युवा पीढ़ी को खोखला कर रहे नशे के जाल को तोड़ने के लिए सरकार ने सख्त कार्रवाई की है।

 

नयन छाबड़ा ने जानकारी दी कि 2 मई को होशियारपुर में ‘विलेज डिफेंस कमेटियों’ का एक विशाल जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस विशेष तौर पर पहुंच रहे हैं।

 

उन्होंने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में गठित टीमें लोगों के सहयोग से इस मुहिम को सफल बनाएंगी और पंजाब को पुनः ‘रंगला पंजाब’ बनाने की दिशा में निर्णायक कदम उठाया जाएगा।

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More