चब्बेवाल का हर गांव होगा विकसित, तेजी से हो रहे विकास कार्य — विधायक डॉ. इशांक कुमार

चब्बेवाल का हर गांव होगा विकसित, तेजी से हो रहे विकास कार्य — विधायक डॉ. इशांक कुमार

 

-मोतियाँ गांव को 23 लाख की ग्रांट राशि की जारी

 

होशियारपुर, 22 नवंबर :

चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. इशांक कुमार ने कहा कि वह चब्बेवाल में विकास योजनाओं को लागू करने के लिए कार्यरत हैं और क्षेत्र का कोई भी हिस्सा मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उक्त समय वह गांव मोतियाँ में लोगों को संबोधन कर रहे थे।

उन्होंने गांव मोतियाँ को खेलों में प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से खेल मैदान के लिए 5 लाख रुपए की ग्रांट जारी की। इसके साथ ही धर्मशाला के लिए 3 लाख रुपए तथा पंचायत घर में 7 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ओपन जिम के लिए भी राशि जारी की। इसके अलावा उन्होंने मस्तों के डेरे में निर्माण कार्यों के लिए 3 लाख रुपए की धनराशि जारी की।

स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए डॉ. इशांक ने कहा कि पिछले कुछ महीनों में चब्बेवाल विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार तेज हुई है। क्षेत्र में शिक्षा और खेल के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब सरकार द्वारा चब्बेवाल क्षेत्र में सबसे अधिक अध्यापकों की भर्ती की गई है।

उन्होंने कहा कि सड़कों को बेहतर किया जा रहा है। गांवों में स्ट्रीट लाइट्स, सीवरेज, पेयजल व्यवस्था, खेल सुविधाएं और स्वास्थ्य सेवाओं को भी चरणबद्ध तरीके से अपग्रेड किया जा रहा है। चब्बेवाल क्षेत्र के लोग उनके परिवार का हिस्सा हैं और वह हर समय उनकी सेवा के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों ने उन पर जो विश्वास और स्नेह प्रकट किया है, वह उसके सदैव ऋणी

रहेंगे।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More