गांवों में सेक्टर अधिकारी तैनात, हर घंटे की रिपोर्टिंग के साथ पौंग डैम पर कड़ी नजरः डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन

गांवों में सेक्टर अधिकारी तैनात, हर घंटे की रिपोर्टिंग के साथ पौंग डैम पर कड़ी नजरः डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन

 

– जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर, सारे जरूरी प्रबंध मुकम्मल

 

– जिले में स्थिति सामान्य, अफवाहों से दूर रहने की अपील

 

– आपातकालीन स्थिति पर जिला मुख्यालय व तहसील स्तर पर बने कंट्रोल रुम नंबरों पर किया जा सकता है संपर्क

 

होशियारपुर, 20 अगस्त: डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से पौंग डैम के जल स्तर की सतत एवं तकनीकी निगरानी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि किसी भी संभावित बाढ़ स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी), जल संसाधन विभाग तथा पंजाब सरकार के विभिन्न विभागों के बीच मजबूत आपसी समन्वय स्थापित किया गया है। इस समन्वय के तहत डैम में हिमाचल प्रदेश की ओर से आने वाले पानी की मात्रा, डैम के आउटफ्लो पर तकनीकी तौर पर सतर्कतापूर्ण योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि उद्देश्य यह है कि फ्लड गेट्स में पानी का प्रवाह नियंत्रित तरीके से हो, जिससे अचानक बाढ़ की स्थिति उत्पन्न न हो और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा सुनिश्चित रहे।

 

डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि पंजाब सरकार तथा जिला प्रशासन इस मुद्दे पर अत्यंत गंभीर एवं सजग है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से पिछले वर्षों में बाढ़ प्रभावित गांवों के आधार पर एक व्यापक योजना तैयार की गई है, जिसमें प्रभावित क्षेत्रों को सेक्टरों में विभाजित कर प्रत्येक सेक्टर पर जिम्मेदार अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। ये सेक्टर अधिकारी गांवों में लगातार संपर्क बनाए रखते हुए स्थिति की निगरानी कर रहे हैं, तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए तैयार हैं।

 

इसके अतिरिक्त, ड्रेनेज विभाग, राजस्व विभाग तथा पंचायत विभाग द्वारा गांवों के सरपंचों, पंचों तथा स्थानीय प्रतिनिधियों के साथ निरंतर संवाद स्थापित किया गया है। इस तालमेल का मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी गांववासियों को सटीक एवं समयबद्ध जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं से बचा जा सके। डिप्टी कमिश्नर ने जोर देकर कहा कि जिला प्रशासन हर संभावित स्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः तैयार है। आवश्यक संसाधनों, जैसे बचाव उपकरणों, चिकित्सा टीमों, अस्थायी आश्रय स्थलों, खाद्य सामग्री, पशुओं का चारा व अन्य व्यवस्था पहले से ही की गई है। वर्तमान में जिले की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, तथा जल स्तर सामान्य सीमा के भीतर है। इसलिए, निवासियों से अपील है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर विश्वास करें।

 

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि पौंग डैम की निगरानी हर घंटे के आधार पर की जा रही है, तथा बीबीएमबी तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के साथ मिलकर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही हैं। जिला निवासियों से अपील करते हुए डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने कहा कि भारी वर्षा तथा हिमाचल प्रदेश से आने वाले पानी के कारण नदियों, डैमों, नहरों, तालाबों तथा अन्य जल स्रोतों का स्तर अचानक बढ़ सकता है। इसलिए, सभी को इन स्थानों से सुरक्षित दूरी बनाए रखनी चाहिए। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों तथा महिलाओं को सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।

 

डिप्टी कमिश्नर ने बताया कि जिले में बाढ़ से निपटने के लिए जिला स्तर पर एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जो कि सातों दिन, 24 घंटे कार्यरत है। उन्होंने बताया कि इस कंट्रोल रूम के माध्यम से बाढ़ संबंधित सभी सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान किया जा सकेगा और ज़रूरतमंद लोगों तक तुरंत राहत पहुंचाई जाएगी। जिला स्तर पर बनाए गए इस कंट्रोल रूम का टेलीफोन नंबर 01882-220412 है। उन्होंने बताया कि इसी तरह तहसील स्तर पर भी बाढ़ कंट्रोल रुम स्थापित किए गए हैं, जिसमें तहसील होशियारपुर के कंट्रोल रुम का टेलीफोन नंबर 01882-244175, तहसील गढ़शंकर में कंट्रोल रुम का नंबर 01884-282026, तहसील दसूहा में कंट्रोल रुम का नंबर 01883-506268, तहसील टांडा में कंट्रोल रुम का नंबर 01886-512952 व तहसील मुकेरियां का कंट्रोल रूम नंबर 01883-244310 है। उन्होंने कहा कि यदि जिले में बरसातों के दौरान बाढ़ की कोई सूचना मिलती है तो वे स्थापित किए गए इन कंट्रोल रुमों पर इसकी सूचना तुरंत दें। इसके अलावा बाढ़ संबंधी कोई सूचना लेनी हो तब भी उक्त नंबरों पर संपर्क किया

जा सकता

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा

AAP प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने भाजपा को घेरा: “पंजाब डरेगा नहीं, भाजपा की तानाशाही का देगा मुंहतोड़ जवाब”।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More