गांवों की सूरत बदलेंगे नए पंचायत घर और कॉमन सर्विस सेंटर : मोहिंदर भगत

गांवों की सूरत बदलेंगे नए पंचायत घर और कॉमन सर्विस सेंटर : मोहिंदर भगत

 

 

 

जालंधर, 13 अगस्त:

 

पंजाब के कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार ने गांवों के विकास और आधुनिकीकरण की दिशा में एक और ऐतिहासिक कदम उठाया है। उन्होंने कहा कि राज्य भर के 500 गांवों में नए पंचायत घर और कॉमन सर्विस सेंटर बनाए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं तक आसान पहुंच सुनिश्चित होगी।

 

 

 

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि यह पंचायत घर न केवल गांव की प्रशासकीय गतिविधियों का केंद्र होंगे, बल्कि इनमें डिजिटल सुविधाओं से लैस कॉमन सर्विस सेंटर भी होंगे, जहां निवासियों को जन्म-मृत्यु सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पैन कार्ड, पेंशन, बिजली बिल, ऑनलाइन फॉर्म और अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ एक ही छत के नीचे मिलेगा।

 

 

 

उन्होंने कहा कि मान सरकार का उद्देश्य ग्रामीणों को शहरों जैसी सुविधाएं प्रदान करना है, ताकि लोगों को सरकारी कामों के लिए दूर-दूर न जाना पड़े। यह परियोजना डिजिटल पंजाब के सपने को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

 

 

 

मोहिंदर भगत ने कहा कि पंजाब सरकार गांवों के बुनियादी ढांचे, सफाई व्यवस्था, सड़कों, स्ट्रीट लाइटों और पीने के पानी की सप्लाई में भी बड़े सुधार कर रही है।

 

 

 

 

उन्होंने कहा कि मान सरकार की ऐसी पहल पंजाब के गांवों को आधुनिक, सुविधाजनक और समृद्ध बनाने में मील का पत्थर साबित होगी।

Related posts

सारागढ़ी के शहीदों को गुरमीत सिंह खुड्डियां ने किया नमन, बोले- बलिदान सिखाता है साहस और देशभक्ति

मिशन क्लीन पंजाब के दूसरे चरण में पटियाला में सफाई अभियान, AAP स्वयंसेवकों ने दिया ‘स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ’ का संदेश

नशे के खिलाफ पंजाब में बड़ा अभियान, अमन अरोड़ा बोले- गांवों और वार्डों में होंगी 15 हजार जनसभाएं

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More