गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस

गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस

जीईएम पोर्टल ने 9.82 लाख करोड़ रुपये के जीएमवी के मानक को पार किया, शुरुआत से अब तक 1000 गुना की वृद्धि 

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान, सरकारी ई-मार्केट प्लेस, जीईएम, ने 4 लाख करोड़ रुपये से अधिक का सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) हासिल किया है, जो वित्तीय वर्ष 2016-17 की तुलना में लगभग 1000 गुना की वृद्धि को दर्शाता है। दिनांक 30 जुलाई 2024 तक, जीईएम पर वस्तुओं एवं सेवाओं के लिए संचयी जीएमवी इसकी स्थापना के बाद से 9.82 लाख करोड़ रुपये से अधिक का है।

वित्तीय वर्ष 2016-17 में, जीईएम का सकल व्यापारिक मूल्य (जीएमवी) 422 करोड़ रुपये का था।

वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान, जीईएम ने 62 लाख से अधिक लेनदेन दर्ज किए। यह वित्तीय वर्ष 2016-17 की तुलना में लगभग 1000 गुना की वृद्धि को भी परिलक्षित करता है। शुरुआत से ही जीईएम पोर्टल पर संचयी लेनदेन 30 जुलाई 2024 तक 2.26 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है।

जीईएम पोर्टल पर शुरुआत से ही 1.63 लाख से अधिक महिलाओं के नेतृत्व वाले एमएसई पंजीकृत किए गए हैं। दिनांक 30 जुलाई 2024 तक, स्थापना के बाद से महिला एमएसई ने  35,138 करोड़ रुपये के ऑर्डर पूरे किए हैं।

शुरुआत से लेकर अब तक जीईएम पोर्टल पर पच्चीस हजार से अधिक स्टार्टअप पंजीकृत हो चुके हैं। स्टार्ट-अप ने 30 जुलाई 2024 तक अपनी स्थापना के बाद से जीएमवी में 27,319 करोड़ रुपये से अधिक के ऑर्डर पूरे किए हैं।

जीईम सहायक पहल

‘जीईम सहायक’ का उद्देश्य जीईम पोर्टल पर विक्रेताओं और खरीदारों से संबंधित विभिन्न मॉड्यूल में सहायक नामक प्रमाणित एवं मान्यता प्राप्त प्रशिक्षकों का एक पूल बनाना है तथा विक्रेताओं व खरीदारों दोनों को मदद करने के लिए जीईम सहायक प्लेटफॉर्म पर एक छोर से दूसरे छोर तक (एंड-टू-एंड) सेवाएं प्रदान करना है, जिससे जीईम पोर्टल पर उनकी यात्रा  सुविधाजनक हो।

यह जानकारी केन्द्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्यमंत्री श्री जितिन प्रसाद ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

source – pib.gov.in

Related posts

ऑपरेशन शेरवाली: राजौरी में 32 दिनों से जारी आतंकवाद विरोधी अभियान, सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद

तृणमूल कांग्रेस में बड़ा सियासी घमासान: ममता बनर्जी के नेतृत्व को चुनौती, बागी विधायकों ने किया बड़ा दावा

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 73वीं पुण्यतिथि: ‘बलिदान दिवस’ पर देश ने किया याद

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More