खेडां वतन पंजाब दीयां” की तैयारियों की ए.डी.सी. ने की समीक्षा
– 3 अगस्त को लाजवंती मल्टीपरपज आउटडोर स्टेडियम में होगा समागम आयोजित
होशियारपुर, 28 अगस्तः अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) निकास कुमार ने
पंजाब सरकार की ओर से खेलों व युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “खेडां वतन पंजाब दीयां” की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि इस संबंधी समारोह 3 सितंबर को लाजवंती मल्टीपरपज आउटडोर स्टेडियम, होशियारपुर में बड़े उत्साह और जोश के साथ आयोजित किया जाएगा।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने आज जिला प्रशासनिक परिसर में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर समागम की तैयारियों का जायज़ा लिया। उन्होंने बताया कि इस आयोजन को सफल और यादगार बनाने के लिए कोई कमी न छोड़ी जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समुचित प्रबंध सुनिश्चित करने और किसी भी तरह की कमी न रहने देने के निर्देश दिए।
निकास कुमार ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलेगा और युवाओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की यह पहल केवल खेल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह युवाओं को नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रखने और उन्हें सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने का भी एक सशक्त माध्यम है।
बैठक के दौरान विभिन्न कार्यों को सुचारु रूप से सम्पन्न करने हेतु अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया। हर कमेटी को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसमें खेल मुकाबलों की व्यवस्थाएं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों का संचालन, अतिथियों का स्वागत, सुरक्षा प्रबंध, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा, पेयजल और साफ-सफाई संबंधी इंतज़ाम शामिल हैं।
अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी और लगन से निभाएं।
इस मौके पर अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) अमरबीर कौर भुल्लर, सहायक कमिश्नर ओएशी मंडल, कमिश्नर नगर निगम ज्योति बाला मट्टू, डीएसपी मनप्रीत कौर शीमार के अलावा अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।