खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने लोगों से 31 मार्च तक अपनी ई-केवाईसी करवाने की अपील की

खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने लोगों से 31 मार्च तक अपनी ई-केवाईसी करवाने की अपील की

 

कुल 1.55 करोड़ लाभार्थियों में से 75 प्रतिशत प्रक्रिया पूरी

 

चंडीगढ़, 15 मार्च:

 

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एन.एफ.एस.ए.), 2013 के तहत लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया तेज़ी से जारी है। भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार, यह प्रक्रिया 31 मार्च से पहले पूरी हो जानी चाहिए ताकि हर योग्य लाभार्थी को सब्सिडी वाले अनाज का लाभ मिल सके।

 

आज यहां जानकारी देते हुए खाद्य, नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता मामले मंत्री श्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि लोग अपनी और अपने परिवार के सदस्यों की ई-केवाईसी करवाने के लिए अपने नज़दीकी डिपो पर जाएं।

 

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि ई-केवाईसी प्रक्रिया के लिए लोगों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा और यदि कोई उनसे पैसे मांगता है, तो इसकी सूचना तुरंत विभाग को दें ताकि इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

 

अधिक जानकारी देते हुए श्री कटारूचक्क ने बताया कि कुल 1.55 करोड़ लाभार्थियों में से 1.17 करोड़, यानी 75 प्रतिशत लाभार्थियों की ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। उन्होंने शेष लाभार्थियों से भी जल्द से जल्द अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी करने की अपील की।

 

कैबिनेट मंत्री ने जनप्रतिनिधियों से इस संबंध में लोगों की हर संभव सहायता करने की अपील की और इस पहल को एक व्यापक अभियान बनाने पर ज़ोर दिया, ताकि लोगों को निर्बाध और सुचारु रूप से लाभ प्रदान किया जा सके।

Related posts

माताओं-बहनों के लिए खुशी का खजाना’ बनी मान सरकार की योजना: सशक्त महिला से ही समृद्ध बनेगा पंजाब

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर बड़ा हमला: “फ़ास्ट-ट्रैक कोर्ट का ड्रामा बंद करें, नीयत में ही खोट है”

जनहितैषी सरकार’ का प्रमाण: अपने वादों को पूरा कर मान सरकार ने जीता जनता का दिल, मिला दोबारा सरकार बनाने का जनादेश

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More