कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस की ठोस पहलकदमी से हल हुई शाहपुर बेला गांव की वर्षों पुरानी पेयजल समस्या
ग्रामीणों ने जताया आभार, कहा “जनता का सच्चा मंत्री”
श्री कीरतपुर साहिब, 19 जून
पंजाब सरकार के युवा कैबिनेट मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया है कि वे जन समस्याओं को गंभीरता से लेने वाले और ज़मीन से जुड़े कार्यकर्ता-मंत्री हैं। शाहपुर बेला गांव में पिछले कई दशकों से चली आ रही पीने के पानी की समस्या को उन्होंने बिना किसी शेर-शराबे के व्यक्तिगत दखल से सुलझाकर गांववासियों का दिल जीत लिया है।
गांव वासियों में सरपंच चंणन सिंह एवं निर्मल सिंह ने कहा कि उन्होंने अपनी समस्या को मंत्री जी के समक्ष रखा, जिसे उन्होंने ना केवल गंभीरता से सुना, बल्कि बिना किसी देरी के पेयजल आपूर्ति योजना की जाँच, मंजूरी और कार्यान्वयन की प्रक्रिया शुरू करवाई। परिणामस्वरूप आज गांव के हर घर तक स्वच्छ पानी पहुँच रहा है। जिस से पता चलता है कि हरजोत सिंह बैंस की कार्यशैली: “काम बोलता है, अप्रचार नहीं” मंत्री बैंस ने न तो कोई मंच सजाया, न ही कोई दिखावटी वादे किए — उन्होंने सीधा काम किया और उसका परिणाम लोगों को सीधे मिला। उनकी यह व्यावहारिक कार्यशैली ही उन्हें जनता के बीच “जनता का मंत्री” बना रही है। इसी वजह से ही उनके साथ
जन अपेक्षाएँ भी बढ़ीं: “पानी मिला है, अब और भी उम्मीदें जुड़ी है” गांववासियों ने उम्मीद जताई है कि जिस संवेदनशीलता से मंत्री हरजोत बैंस ने पानी की समस्या हल की है, उसी तरह वे सड़कें, स्वास्थ्य सेवाएं, युवाओं के लिए रोज़गार और स्वच्छता प्रणाली जैसे मुद्दों पर भी ध्यान देंगे। हरजोत सिंह बैंस की यह कार्यवाही इस बात का प्रमाण है कि जब कोई मंत्री जनकल्याण को प्राथमिकता देता है, तो बदलाव संभव होता है। शाहपुर बेला गांव आज केवल पानी से नहीं, बल्कि विश्वास, सम्मान और आशा से भी भर गया है। अंत में गांव वासियों द्वारा मंत्री जी से गांव के अन्य विकास कार्य को भी ऐसे ही जारी रखने की अपील की।
इस मौके पर मौजूद गणमाननीयों में और गांव शांहपुर बेला के सरपंच चंणन सिंह के अलावा निर्मल सिंह, रतन सिंह, बलदेव सिंह, करनैल सिंह, हरजीत सिंह, कैप्टन दलजीत सिंह, मनिंदर सिंह, जगतार सिंह, बलिया सिंह, जोगी इत्यादि प्रमुख रूप से उपस्थित है।