कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की*
जालंधर, 23 अप्रैलः
पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाए कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा पर्यटकों पर किए गए हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि निर्दोष पर्यटकों पर हमला बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।
हमले में मारे गए पर्यटकों के परिवारों के साथ दुख सांझा करते हुए श्री भगत ने कहा कि निर्दोष पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा देश पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि इस घटना से साबित होता है कि आतंकवादियों का कोई धर्म नहीं होता और उनका एकमात्र उद्देश्य लोगों में आतंक फैलाना होता है।
कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इस आतंकवादी हमले को लेकर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भी बुधवार को सिविल और पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की, जिसमें मुख्यमंत्री ने इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की निंदा की और कहा कि पंजाब पूरी तरह से सतर्क है और पंजाब में कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता है।