कैबिनेट मंत्री ने जालंधर शहर में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

कैबिनेट मंत्री ने जालंधर शहर में विकास परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की

 

 

 

कहा ,विकास कार्यों के लिए फंड की कोई कमी नहीं

 

 

 

जालंधर, 4 जुलाई: पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाए कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने शुक्रवार को शहर की विकास परियोजनाओं के संबंध में एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें उन्होंने नगर निगम जालंधर के अधिकारियों को शहर में चल रही सभी विकास परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

 

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार शहर में बुनियादी ढांचे को और बढ़ावा देने के लिए ठोस प्रयास कर रही है। इस अवसर पर मेयर विनीत धीर और जालंधर नगर निगम के कमिश्नर गौतम जैन भी मौजूद थे।

 

श्री भगत ने सड़क निर्माण, जलापूर्ति और सीवरेज सहित कई प्रमुख परियोजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को विशेष रूप से मानसून के मौसम में सीवरेज लाइनों की सफाई पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्यों की उचित निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए और कहा कि सड़कों और अन्य परियोजनाओं की गुणवत्ता के साथ कोई समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल कर रही है।

 

इस दौरान बैठक में उपस्थित वार्ड पार्षदों ने अपने-अपने वार्ड में नए कार्यों के लिए कई प्रस्ताव पेश किए। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे इन नए कार्यों के लिए विस्तृत प्रस्ताव तैयार करें ताकि उन्हें समय पर शुरू किया जा सके। इससे पहले मेयर विनीत धीर ने कहा कि जालंधर नगर निगम शहर को तेजी से विकास के रास्ते पर ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण पहल शुरू कर रहा है।

Related posts

मलोट में बनेगा क्राफ्ट कॉरिडोर, तरुणप्रीत सौंद और डॉ. बलजीत कौर ने रखा नींव पत्थर

अजनाला में बाढ़ संकट पर कुलदीप सिंह की बड़ी मांग, उझ नदी पर बांध बनाने को लेकर केंद्र से की अपील

श्री मुक्तसर साहिब में बनेगा ‘हेरिटेज पाथ’, तरुणप्रीत सौंद ने रखा नींव पत्थर; गुरुद्वारा श्री टुटी गंढी साहिब का होगा सौंदर्यीकरण

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More