कैबिनेट मंत्री ने ई.एस.आई. अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

कैबिनेट मंत्री ने ई.एस.आई. अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

 

 

 

अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया

 

 

 

पंजाब सरकार की 10 लाख रुपये की स्वास्थ्य बीमा योजना को ऐतिहासिक कदम बताया

 

 

 

जालंधर, 9 जुलाई: लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ सुनिश्चित करने के उद्देश्य से, पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवा कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत ने आज स्थानीय ई.एस.आई. अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।

 

 

 

इस अवसर पर, कैबिनेट मंत्री ने ओ.पी.डी., इमरजेसी विभाग, आंखों, हड्डियों, दांतों, मेडिसन, सर्जरी विभाग सहित विभिन्न विभागों का दौरा किया और अस्पताल में मरीजों को उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने वार्डों में भर्ती मरीजों से भी बातचीत की और अस्पताल में दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में उनकी प्रतिक्रिया ली।

 

मरीजों को दी जा रही सेवाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए, श्री भगत ने अस्पताल अधिकारियों से इन्हें और बेहतर बनाने का आग्रह किया ताकि ई.एस.आई. लाभार्थियों को समय पर, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएँ मिल सकें। उन्होंने कहा कि ई.एस.आई में नियमित रूप से योगदान देने वाले प्रत्येक कर्मचारी को सर्वोत्तम स्वास्थ्य सेवाएँ मिलनी चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं और सुविधाओं के बारे में कर्मचारियों को और अधिक जागरूक करने पर भी ज़ोर दिया।

 

बाद में, मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने हमेशा स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी है और स्वास्थ्य सेवाओं को मज़बूत करने के लिए कई पहल की है। सभी नागरिकों को 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा प्रदान करने के पंजाब सरकार के फ़ैसले को ऐतिहासिक बताते हुए उन्होंने कहा कि इससे बड़ी संख्या में लोग उच्च-गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। विशेषकर वे लोग जो आर्थिक तंगी के कारण अपना इलाज नहीं करवा पाते। श्री भगत ने कहा कि इस योजना को बिना किसी पक्षपात के लागू करके यह सुनिश्चित किया जाएगा कि राज्य के हर घर को एक स्वास्थ्य कार्ड प्रदान किया जाए।

 

 

इस अवसर पर मैडिकल सुपरडेंट डा.वंदना, डा.नमिता घई, डा.विश्वास लूथरा और अस्पताल का अन्य स्टाफ

भी मौजूद था।

 

……..

 

Related posts

सतौज से संसद तक भगवंत मान का सफर, परिवार, गांव और स्कूल से जुड़ी यादों की दिखी झलक

‘हमारे राम’ के रावण अशुतोष राणा और भगवान शिव बने तरुण खन्ना ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

नशे के खिलाफ मान सरकार की मुहिम को गांवों का साथ, अजीतपाल सिंह कोहली की अगुवाई में बैठक

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More