कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धांजलि अर्पित

कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर फतेहगढ़ साहिब में श्रद्धांजलि अर्पित

ज़िला प्रशासन द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व विश्वविद्यालय, फतेहगढ़ साहिब में आयोजित सेमिनार में की गई शिरकत

पंजाब सरकार बाबा साहेब के सपनों को कर रही साकार; कैबिनेट में 6 एस.सी. मंत्री, ए.जी. कार्यालय में पहली बार आरक्षण लागू, एस.सी. स्कॉलरशिप लाभार्थियों को बिना अड़चन मिल रही – तरुनप्रीत सिंह सौंद

पंजाब सरकार ने शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें सभी सरकारी दफ्तरों में लगवाईं

चंडीगढ़/फतेहगढ़ साहिब, 14 अप्रैल


कैबिनेट मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर फतेहगढ़ साहिब स्थित जिला प्रशासनिक परिसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके उपरांत उन्होंने श्री गुरु ग्रंथ साहिब विश्व विश्वविद्यालय में आयोजित सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर हलका फतेहगढ़ साहिब के विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय और हलका बसी पठाना के विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी भी उनके साथ उपस्थित थे।

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए वचनबद्ध है। राज्य की कैबिनेट में 6 एस.सी. मंत्री शामिल हैं और पहली बार ए.जी. कार्यालय में आरक्षण दिया गया है। एस.सी. स्कॉलरशिप लाभार्थियों को बिना किसी रुकावट के छात्रवृत्तियां मिल रही हैं।

डॉ. अंबेडकर केवल एक व्यक्ति नहीं, बल्कि एक विचार, एक आंदोलन और एक संकल्प थे। उन्होंने अपने जीवन को सामाजिक समानता, न्याय और शिक्षा के अधिकार के लिए समर्पित किया। उनके नेतृत्व में बनाया गया संविधान न केवल लोकतंत्र की नींव है, बल्कि हर नागरिक के अधिकारों की रक्षा करने वाला दस्तावेज भी है।

मंत्री सौंद ने कहा कि डॉ. अंबेडकर द्वारा दिखाए गए मार्ग पर चलकर ही एक सशक्त, शिक्षित और समानता पर आधारित भारत का निर्माण किया जा सकता है। उनकी सोच आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार डॉ. अंबेडकर के आदर्शों के अनुसार जनता की भलाई हेतु लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब सरकार द्वारा शहीद भगत सिंह और डॉ. भीमराव अंबेडकर की तस्वीरें प्रत्येक सरकारी कार्यालय में लगवाई गई हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा एक ऐसा साधन है जो इंसान को अन्य जीवों से अलग करता है। अक्षर और ज्ञान के माध्यम से डॉ. अंबेडकर जैसे महान व्यक्तित्व का निर्माण संभव हुआ। उन्होंने कठिन परिस्थितियों के बावजूद उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज का कल्याण किया।

सौंद ने कहा कि आरक्षण मिलने से करोड़ों लोगों को इसका लाभ मिला है। आज बड़ी संख्या में विद्यार्थी पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप योजना का लाभ उठा रहे हैं। स्कूलों के विकास की बदौलत आज 15 हज़ार से अधिक बच्चे निजी स्कूलों से नाम कटवा कर सरकारी स्कूलों में दाख़िला ले चुके हैं।

इस अवसर पर विधायक एडवोकेट लखबीर सिंह राय और विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने देशहित में महान कार्य किए हैं और उनकी सोच हमेशा तरक्की के मार्ग पर ले जाने की प्रेरणा देती है। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर का यह विचार कि वह किसी समाज की प्रगति को महिलाओं की प्रगति के आधार पर आंकते हैं, आज भी समाज को महिलाओं की उन्नति के लिए प्रेरित करता है। शिक्षा बहुत बड़ी ताकत है और जितना अधिक ज्ञान प्राप्त किया जाए, उतने ही ज़्यादा तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर डॉ. सोना थिंद द्वारा आए हुए मेहमानों का औपचारिक स्वागत किया गया और विश्वविद्यालय के उपकुलपति डॉ. प्रीतपाल सिंह द्वारा औपचारिक धन्यवाद किया गया। सेमिनार के दौरान पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप के लाभार्थी विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए और पंजाब सरकार का आभार व्यक्त किया। इसके अतिरिक्त, आशीर्वाद योजना के लाभार्थियों को लाभ संबंधी स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए।

इस मौके पर जिला प्रशासन और विश्वविद्यालय द्वारा कैबिनेट मंत्री और डिप्टी कमिश्नर का सम्मान किया गया। सेमिनार के दौरान सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग द्वारा तैयार की गई पुस्तिका भी जारी की गई।

इस अवसर पर ज़िला योजना कमेटी के चेयरमैन अजय सिंह लिबड़ा, ज़िला पुलिस प्रमुख शुभम अग्रवाल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (विकास) सुरिंदर सिंह धालीवाल एस.डी.एम. बसी पठाना हरवीर कौर, एस.डी.एम. अमलोह चेतन बंगड़, एस.डी.एम. अरविंद कुमार, मार्केट कमेटी सरहिंद के चेयरमैन गुरविंदर सिंह ढिल्लों, लेबर वेलफेयर बोर्ड के डायरेक्टर पंजाब राज पूरी, पंजाब मंडी बोर्ड के सदस्य इंदरजीत सिंह, कन्वरवीर सिंह राय, चमन कुरैशी, प्रतपाल जसी, सतीश लटौर, नवीन सरहिंद, बलजिंदर गोला, अशीष अत्तरी, आशीष सूद, दीपक बतिश सहित विश्वविद्यालय के अध्यापक, विद्यार्थी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

————-

Related posts

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा

AAP प्रवक्ता कुलदीप सिंह ने भाजपा को घेरा: “पंजाब डरेगा नहीं, भाजपा की तानाशाही का देगा मुंहतोड़ जवाब”।

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Read More